होम / मीडिया फोरम / विस्तार की दिशा में ZEE ने बढ़ाया एक और कदम
विस्तार की दिशा में ZEE ने बढ़ाया एक और कदम
'जी ऐंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) ने मार्केट पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
'जी ऐंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) ने दक्षिण भारत के मार्केट पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए यहां अपना पांचवा चैनल ‘जी केरलम’ (Zee Keralam) लॉन्च किया है।
चैनल की लॉन्चिंग के मौके पर ZEEL के सीईओ पुनीत मिश्रा, साउथ की क्लस्टर हेड सिजू प्रभाकरन और कोच्चि में Zee Keralam की बिजनेस हेड दीप्ति सिवान पिल्लई आदि मौजूद थे। इस लॉन्चिंग के बाद दक्षिण में पांच चैनलों के साथ ही ZEEL के पास 38 घरेलू और 39 अंतरराष्ट्रीय चैनल हो गए हैं।
इस मौके पर प्रभाकरन ने कहा कि ZEEL के लिए पिछले कुछ वर्षों में दक्षिण भारत का बाजार काफी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में ‘जी केरलम’ की लॉन्चिंग से नेटवर्क को यहां और मजबूती मिलेगी।
बताया जाता है कि लोगों तक पहुंच बढ़ाने के लिए चैनल अब केरल के सभी बड़े जिलों में मल्टीमीडिया कैंपेन लॉन्च करने की भी तैयारी कर रहा है।
टैग्स