होम / मीडिया फोरम / अखबार में फोटो देख खुला ठगी का ये मामला...
अखबार में फोटो देख खुला ठगी का ये मामला...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। अखबार में बदमाशों की फोटो छपने के बाद नोएडा सेक्टर सेक्टर-33 में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनके साथ भी ठगी हुई है। दरअसल प्लॉट के फर्जी कागजात बनाकर लोगों से करोड़ों की ठगी के मामले में श
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
अखबार में बदमाशों की फोटो छपने के बाद नोएडा सेक्टर सेक्टर-33 में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनके साथ भी ठगी हुई है।
दरअसल प्लॉट के फर्जी कागजात बनाकर लोगों से करोड़ों की ठगी के मामले में शनिवार को जेल गए चार ठगों ने जनवरी में 1.15 करोड़ रुपए की इसी तरह ठगी की थी। समाचार पत्रों में बदमाशों का फोटो छपने के बाद सेक्टर-33 निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनके साथ भी ठगी हुई है।
सेक्टर-33 में रहने वाले सुमन गुप्ता ने 15 जनवरी 2015 को सेक्टर-39 थाने में जेल भेजे गए आरोपी राजीव शर्मा पर 1.15 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। रविवार को अखबारों में आरोपियों की फोटो देख सुमन गुप्ता सेक्टर-49 थाने पहुंचे और ठगी की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक राजीव शर्मा ने सेक्टर-44 में बीते वर्ष जनवरी में एक प्लाट दिखाया था। प्लॉट किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर था राजीव ने जमीन के फर्जी कागज बनाया था, जिसमें खुद को मालिक दर्शाया था। फ्लैट के नाम पर राजीव ने 1.15 करोड़ रुपए सुमन से ले लिया था। बाद में सुमन गुप्ता को पता चला कि प्लॉट किसी राजीव शर्मा का नहीं किसी और का है।
सुमन ने 15 जनवरी 2015 को सेक्टर-39 थाने में राजीव शर्मा और अन्य पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही थी।
पुलिस ने ठगी के मामले में मोदीनगर निवासी भोपाल, मवाना निवासी शहजाद, शास्त्रीनगर (मेरठ) निवासी अनीस और राजीव शर्मा को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों को पुलिस शनिवार को एपेक्स ग्रुप में प्रबंधक रोहित बत्रा के साथ साढ़े पांच लाख रुपए की धोखाधड़ी में जेल भेजा है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स