होम / मीडिया फोरम / हिंदी के लिए पत्रकारों ने चलाया ये अभियान, रणनीति पर हुई चर्चा
हिंदी के लिए पत्रकारों ने चलाया ये अभियान, रणनीति पर हुई चर्चा
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। भारत में अधिकांश लोग हिंदी को ही राष्ट्रभाषा मानते हैं, क्योंकि देश की सर्वाधिक जनसंख्या हिंदी समझती है और बोलती है। लेकिन यह एक सत्य है कि हिंदी इस देश की राष्ट्रभाषा नहीं है और इसी संदर्भ में मुंबई के हिंदी वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से पूरे भा
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
भारत में अधिकांश लोग हिंदी को ही राष्ट्रभाषा मानते हैं, क्योंकि देश की सर्वाधिक जनसंख्या हिंदी समझती है और बोलती है। लेकिन यह एक सत्य है कि हिंदी इस देश की राष्ट्रभाषा नहीं है और इसी संदर्भ में मुंबई के हिंदी वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से पूरे भारत में हिंदी को राष्ट्रभाषा दर्जा दिलाने के लिए भारतीय पत्रकारों द्वारा एक अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में मुंबई, कोलकाता, भोपाल, लखनऊ, नागपुर, जलगांव, गौवहाटी,चैन्नई,मंगलूरु आदि के साथ दिल्ली में हिंदी साहित्य सम्मेलन के सहयोग से पत्रकारों का हिंदी भवन ,नई दिल्ली में एक परिचर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें डॉ.वेद प्रताप वैदिक, प्रो. रवि शर्मा, विजय जैन, न्यायविद पन्ना लाल जैन, गोविंद व्यास आदि ने परिचर्चा को संबोधित किया।
न्यायविद पन्ना लाल जैन ने संवैधानिक स्थिति के तहत कहा कि इसे हर राज्य के विधान सभा से पारित होने के बाद ही इसे राष्ट्रभाषा बनाया जा सकता है। वहीं हिंदी वेल फेयर ट्रस्ट के संचालक एवं आयोजक विजय जैन ने कहा कि हम देश के विभिन्न क्षेत्रों में इसका अलख जगाना चाहते है पत्रकारो के माध्यम से ताकि जन-जन में ये बात पहुंचे कि देश की राष्ट्र की एक भाषा होनी चाहिये फिर उसे संसद तक आसानी से पहुंचाया जा सकता है। उन्होने ये भी कहा कि 10 जनवरी 2017 को विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर मुंबई से दिल्ली तक एक रेल द्वारा जन जागरण यात्रा निकाला जाएगा।
इस अवसर पर हिंदी के विभिन्न पत्रकारों और हिंदी सेवियों जिनमें विनय कंसल, जगदीश शर्मा, चन्द्र मोहन आदि को गोविंद व्यास विजय जैन और महेश चंद्र शर्मा द्वारा शाल ओढ़ाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर लाल बिहारी लाल सहित कई पत्रकार और साहित्यकार भी मौजूद थे।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स