होम / मीडिया फोरम / आज वरिष्ठ पत्रकार चंद्रप्रकाश बुद्धिराजा को कुछ इस तरह किया जाएगा याद...

आज वरिष्ठ पत्रकार चंद्रप्रकाश बुद्धिराजा को कुछ इस तरह किया जाएगा याद...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। वरिष्ठ पत्रकार चंद्रप्रकाश बुद्धिराजा की शोक सभा 17 अक्टूबर यानी आज पंजाबी रामलीला ग्राउंड में आयोजित की जाएगी। शोक सभा का समय दोपहर 2 से 4 बजे रहेगा। यहां पढ़ें :  

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

वरिष्ठ पत्रकार चंद्रप्रकाश बुद्धिराजा की शोक सभा 17 अक्टूबर यानी आज पंजाबी रामलीला ग्राउंड में आयोजित की जाएगी। शोक सभा का समय दोपहर 2 से 4 बजे रहेगा।

यहां पढ़ें :  एक हंसमुख वरिष्ठ पत्रकार का यूं पीड़ा लेकर जाना…

बता दें कि पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे बुद्धिराजा का 8 अक्टूबर देर रात निधन हो गया था। 50 वर्षीय बुद्धिराजा ने अपना पत्रकारिता करियर विभिन्न समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में फ्रीलांसिंग के साथ शुरू किया था।

कलम के धनी बुद्धिराजा अंततः जी मीडिया के साथ जुड़े और उन्होंने अपना डेढ़ दशक से अधिक का पत्रकारिता जीवन जी समूह के साथ ही बिताया।

एक साधारण पृष्ठभूमि से आए चंद्रप्रकाश साथियों के बीच अपने बेहतरीन हस्तलेखन और हंसमुख प्रवर्ति के कारण लोकप्रिय थे। राजनीति के अलावा धार्मिक और सामाजिक विषयों पर गहरी पकड़ रखने वाले चंद्रप्रकाश बुद्धिराजा घुमक्कड़ प्रवर्ति का होने के साथ साथ एक कुशल फोटोग्राफर भी थे। लंबे समय तक हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के सक्रिय सदस्य रहे चंद्रप्रकाश ने हमेशा बढ़ चढ़ कर यूनियन की गतिविधियों में भाग लिया।

चंद्रप्रकाश बुद्धिराजा अपने पीछे पत्नी सविता को छोड़ गए हैं।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago

टाइम्स नेटवर्क से अलग हुए विक्रम कन्नन

करीब सात साल तक टाइम्स नेटवर्क में काम करने के बाद विक्रम कन्नन ने अब कंपनी से अलग होने का फैसला किया है।

3 days ago

NDTV के रेवेन्यू हेड गौरव देवानी का इस्तीफा

एनडीटीवी में रेवेन्यू हेड के रूप में काम कर रहे गौरव देवानी ने पद से इस्तीफा दे दिया है। दिसंबर 2023 में नेटवर्क से जुड़े देवानी ने ब्रांडेड कंटेंट और रेवेन्यू आधारित कंटेंट पहल का नेतृत्व किया था।

3 days ago

NDTV में सिद्धार्थ नरूला की एंट्री, बने रेवेन्यू हेड

एनडीटीवी ने सिद्धार्थ नरूला को एनडीटीवी 24x7 और प्रॉफिट ब्रांड स्टूडियो का रेवेन्यू हेड नियुक्त किया है। मीडिया और डिजिटल क्षेत्र में 25 साल के अनुभव के साथ वे अब कंपनी की रेवेन्यू रणनीति संभालेंगे।

3 days ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

4 days ago


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

14 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

12 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

12 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

12 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago