होम / मीडिया फोरम / स्वर्गीय लेखक गोविन्द राम साहनी द्वारा लिखी किताब का हुआ विमोचन...
स्वर्गीय लेखक गोविन्द राम साहनी द्वारा लिखी किताब का हुआ विमोचन...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
बता दें कि प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित 224 पेज की इस किताब की कीमत 400 रुपए है।
किताब में संघ के सरसंघचालक और वित्त मंत्री अरुण जेटली के संदेश वाक्य भी प्रकाशित किए गए हैं। डॉ. गोविंद राम साहनी का जन्म रावलपिंडी (अब पाकिस्तान) जिले के गांव नाड़ा में 15 जुलाई, 1935 को हुआ। माता-पिता के संस्कारों के कारण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और अन्य राष्ट्रवादी संगठनों के साथ जुड़ने का जो योग बना, उसी पर वे आजीवन चलते रहे।
शिक्षा की ललक साहनी को इलाहाबाद विश्वविद्यालय ले गई, जहां प्रसिद्ध अर्थशास्त्री प्रो. जे.के. मेहता के व्यक्तित्व और शिक्षण ने उन्हें एक चिंतक बना दिया। एम.ए. (अर्थशास्त्र) के उपरांत समाज सेवा के दौरान देश और ग्रामीण परिवेश को निकट से देखा। पीएचडी का विषय ‘उत्तर प्रदेशीय विद्युत् संस्थानों में श्रम स्थितियों का एक अध्ययन’ को चुना।
शिक्षण संस्थानों में 35 वर्षों तक अध्यापन के बाद 1995 में पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के प्राचार्य पद से सेवानिवृत्ति के बाद भी जीवन यात्रा की इतिश्री तक विभिन्न संगठनों में सेवाकार्य करते रहे। शिक्षण के दौरान अर्थशास्त्र और अन्य सामाजिक विषयों पर कई पुस्तकें प्रकाशित हुईं। साहनी की लेखनी पूवर्जों द्वारा अर्थशास्त्र पर किए चिंतन को समाज तक लाने को आतुर थी व इसी का परिणाम यह ग्रंथ है, जिसे उन्होंने कैंसर से जूझने के बाद भी पूरा किया।
डॉ. गोविंद साहनी के कनिष्ठ पुत्र और मशहूर ज्योतिषविद् व वास्तुशास्त्री डॉ. ज्योति वर्धन साहनी ने इस अवसर पर अपने
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स