होम / मीडिया फोरम / स्वतंत्रता दिवस पर समाचार प्लस दिखाएगा खास शो, अमर आनंद जुटे हैं तैयारियों में...

स्वतंत्रता दिवस पर समाचार प्लस दिखाएगा खास शो, अमर आनंद जुटे हैं तैयारियों में...

समाचार4मीडिया ब्यूरो हार्ड न्यूज और सनसनीखेज खबरों से अलग हटकर एक नया रास्ता चुनने और उस पर चलने का बीड़ा उठाया है पत्रकार अमर आनंद ने। देश की राजधानी दिल्ली में हिन्दुस्तान, अमर उजाला और दैनिक भास्कर में न्यूज और फीचर दोनों के लिए काम करने के बाद बाद टीवी की पत्रकारिता में इंडिया टीवी और लाइव इंडिया के बाद समाचार प्लस में बतौर

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो हार्ड न्यूज और सनसनीखेज खबरों से अलग हटकर एक नया रास्ता चुनने और उस पर चलने का बीड़ा उठाया है पत्रकार अमर आनंद ने। देश की राजधानी दिल्ली में हिन्दुस्तान, अमर उजाला और दैनिक भास्कर में न्यूज और फीचर दोनों के लिए काम करने के बाद बाद टीवी की पत्रकारिता में इंडिया टीवी और लाइव इंडिया के बाद समाचार प्लस में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत अमर आनंद ने रूटीन के संपादकीय कार्यों की जिम्मेदारियों से अलग ईवेंट जर्नलिज्म की नई विधा की शुरुआत की और इसके जरिए देश भावना और सामाजिक भावना को गीत-संगीत में पिरोकर लोगों के सामने रखने का सिलसिलेवार प्रयास किया। राजधानी दिल्ली में कभी मजदूरों के बच्चों के साथ तो कभी दिव्यांग बच्चियों के साथ तो कभी बेटे-बहू के असामयिक निधन के बाद दर्द से गुजर रहे ‘इक प्यार का नगमा...’ और क्रांति फेम गीतकगर संतोष आनंद जी के साथ अलग-अलग संगीतमय समारोह करने वाले अमर आनंद ने दिल्ली में नंदिनी फाउंडेशन के साथ मिलकर वतन की राह पर (मजदूरों के बच्चों के लिए), बरखा बहार (दिव्यांग बच्चियों के लिए) इक प्यार का नगमा, ऐ वतन तेरे लिए, जिंदगी की न टूटे लड़ी (संतोष आनंद के लिए) और जरा याद करो कुर्बानी ( देश भावना को बढ़ावा देने के लिए) जैसे समारोह किए। आगामी 15 अगस्त को देश की आजादी की वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर पूरे जोर-शोर से अपने नए समारोह ‘वतन पे जो फिदा होगा’ की तैयारियों मे जुटे अमर आनंद का कहना है कि समाचार प्लस और नंदिनी फाउंडेशन की ओर से दिल्ली के ऐवान-ए-गालिब ऑडिटोरियम में बड़े स्तर पर एक समारोह का आयोजन करने जा रहे हैं, इस समारोह को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर समाचार प्लस पर दिखाया जाएगा। इस समारोह से न सिर्फ पैरामिलिट्री फोर्सेज के जवान जुड़े होंगे,  बल्कि इसके आला अफसर भी इसमें शिरकत करेंगे। गरीब बच्चियों के लिए काम करने वाली संस्था और अनाथालयों के बच्चों की कला भी इस समारोह में देखी जा सकेगी। देशप्रेम से ओतप्रोत बॉलिवुड फिल्मों तिरंगा और क्रांति के गीत लिख चुके संतोष आनंद, इस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे और अति विशिष्ट अतिथियों में सीआरपीएफ के एडीजी दीपक मिश्रा , जो एक एक अनाथालय चाइल्ड होम के मुखिया हैं के अलावा शील मधुर, डीजीपी, विजिलेंस, हरियाणा, गोवा के के डीजीपी मुक्तेश चंद्र, वित्त मंत्रालय से जुड़े एक विंग में सीवीओ संजय कुमार झा, सीनियर आईएएस और गायक पुनीत कुमार और दिल्ली के उपराज्यपाल के ओएसडी अजय चौधरी के अलावा काफी संख्या में काफी गणमान्य लोग मौजूद होंगे। खास बात ये है कि जो महानुभाव इस प्रोग्राम में अतिथि के रूप में शिरकरत करते हैं वो सामाजिक और सांस्कृतिक सोच और अभिरुचियों वाले होते हैं। कॉलेज और स्कूल के बच्चों को भी काफी संख्या में इस समारोह से जोड़ा जा रहा है। अपने समारोह के कंसेप्ट, एंकरिंग, प्रचार-प्रसार से लेकर स्पॉन्सरशिप तक कई पहलुओं पर काम करने वाले अमर आनंद इस नए समारोह को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है,ये दूसरा मौका है जब वो समाचार प्लस के एडिटर इन चीफ और सीईओ उमेश कुमार के सान्निध्य में प्रोग्राम कर रहे हैं। ‘वतन पे जो फिदा होगा’ समारोह के हर पहलू पर उनके निर्देशन और नेतृत्व में काम किया जा रहा है, उनके सान्निध्य में ही ये समारोह होगा। इससे पहले जुलाई 2015 में बेटी बचाओ मुद्दे पर हुए ‘बरखा बहार’ समारोह में उमेश कुमार ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की थी। इस समारोह से गायिका मंदाकिनी बोरा और उनकी टीम भी जुड़ी हई थी। उस वक्त उमेश कुमार जी के साथ मिलकर किडनी की कमी से जूझ रहे कोलकाता को एक बच्चे के लिए मदद के लिए मुहिम चलाई गई थी। उस मुहिम को भी इस बरखा बहार समारोह से जोड़ा गया था। गायिका मंदाकिनी बोरा की टीम ‘वतन पे जो फिदा होगा’ में रंग जमाने के लिए आ रही है। इससे पहले ऐवान-ए-गालिब ऑडिटोरियम में आयोजिक समाचार प्लस के के समारोह 'जरा याद करो कुर्बानी' में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के तत्कालीन चीफ और इस समय गोवा के डीजीपी मुक्तेश चंद्र जी ने जरा याद करो कुर्बानी गाने पर बांसुरी की तान छेड़ी थी और सीनियर आईएएस पुनीत कुमार जी रंग दे बसंती चोला गाना गाया था। वतन पे जो फिदा होगा समारोह में पुनीत कुमार वतन पे जो फिदा होगा गाने के अलावा एक बार फिर से रंग दे बसंती चोला गाएंगे। समाचार4मीडिया इस समारोह का मीडिया पार्टनर होगा। प्रेस फाउंडेशन ऑफ इंडिया के संयोजक और सामाजिक सरोकारों से जुड़े अमर आनंद का कहना है कि 20 साल तक खबरों की आपाधापी में जूझता रहा, हमें खुद ही ये पता नही चला कि आखिर हम जा किधर रहे हैं, फिर अचानक एक नया रास्ता नजर आया, जिसमें दर्द के लिए हमदर्द बनने की बात भी दिखी, रचनात्मकता भी दिखी और ताकत को विचार से जोड़ने का और हर तरह हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने का एक सूझा। इस रास्ते में गीत-संगीत और समाजसेवा तो है ही, इससे अब टीवी के प्रोफेशनलिज्म को भी जोड़ दिया गया है। लिविंग लीजेंड गीतकार संतोष आनंद जी के सान्निध्य में बेहतर जीवन की प्रेरणा देने वाले गीतों के साथ ईवेंट जर्नलिज्म का हमारा ये अभियान दिल्ली के बाद मुंबई, गोवा और अहमबदाबाद समेत देश के कई शहरों में जाएगा। अपने इस अभियान से हम उन सभी लोगों को जोड़कर आगे बढ रहे हैं जिनमें हमारी तरह की भावनात्मक, रचनात्मक और सकारात्मक सोच हो।  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

इंडिया टीवी के मंच से बोलीं मैथिली ठाकुर: रियलिटी शो में दिल टूटता है

इंडिया टीवी के SHE कॉन्क्लेव में मैथिली ठाकुर ने अपने संघर्ष और सफर की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि परिवार के समर्थन और मेहनत से ही जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलता है।

15 hours ago

इंडिया टीवी SHE कॉन्क्लेव: UPSC टॉपर जिनिया अरोड़ा ने की शिरकत

इंडिया टीवी के SHE कॉन्क्लेव में UPSC टॉपर जिनिया अरोड़ा ने अपनी सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि परिवार का सहयोग और अपने पैशन के साथ मेहनत ही सफलता की असली कुंजी है।

15 hours ago

भारत एक्सप्रेस कॉन्क्लेव में बोले रवि किशन: लोग चलकर आते हैं, मैं रेंगकर आया

भारत एक्सप्रेस के मेगा कॉन्क्लेव में सांसद और अभिनेता रवि किशन ने अपने संघर्ष और सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि मेहनत, धैर्य और विश्वास से ही सफलता मिलती है।

15 hours ago

उपेंद्र राय का बड़ा ऐलान: भारत एक्सप्रेस के साथ फिर शुरू होगा ‘सहारा’

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित कॉन्क्लेव में सीएमडी उपेंद्र राय ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सहारा न्यूज़ नेटवर्क के चैनल दोबारा शुरू होंगे और अखबार भी नए रूप में लौटेगा।

15 hours ago

भारत एक्सप्रेस कॉन्क्लेव में जुटे राजनीति, अध्यात्म और सिनेमा के बड़े चेहरे

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क की तीसरी वर्षगांठ पर नई दिल्ली के होटल 'द ललित' में राष्ट्रीय कॉन्क्लेव हुआ। इसमें राजनीति, अध्यात्म, सिनेमा और समाज जगत की कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया।

15 hours ago


बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

3 hours ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

11 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

29 minutes ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

12 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

1 hour ago