होम / मीडिया फोरम / ...इस चैनल पर पड़ा नोटबंदी का असर, 2 महीने के लिए होगा बंद

...इस चैनल पर पड़ा नोटबंदी का असर, 2 महीने के लिए होगा बंद

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। होम शॉपिंग चैनल बेस्ट डील टीवी और उसके वेंडर्स के बीच विवाद अब एक नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। इकनॉमिक टाइम्स में छपी एक खबर के मुताबिक, कई वेंडर्स ने चैनल के खिलाफ कानूनी कदम उठाने पर विचार कर रहे हैं। बता दें कि ‘बेस्ट डील टीवी’ बॉलिवुड अभ

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

होम शॉपिंग चैनल बेस्ट डील टीवी और उसके वेंडर्स के बीच विवाद अब एक नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। इकनॉमिक टाइम्स में छपी एक खबर के मुताबिक, कई वेंडर्स ने चैनल के खिलाफ कानूनी कदम उठाने पर विचार कर रहे हैं। बता दें कि ‘बेस्ट डील टीवी’ बॉलिवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, उनके पति राज कुंद्रा और अभिनेता अक्षय कुमार का है।

ET को कई वेंडर्स ने बताया कि कंपनी ने इस वर्ष की शुरुआत से उनकी पेमेंट्स पर डिफॉल्ट किया है। जिसके चलते वे कंपनी के खिलाफ कानूनी कदम उठाने पर विचार कर रहे हैं।

वहीं बेस्ट डील टीवी के एग्जिक्यूटिव्स ने ET को बताया कि वे प्रमोटर कुंद्रा के 9 जनवरी, 2017 को छुट्टियों से वापस आने के बाद 4.5 करोड़ रुपये की बकाया रकम का भुगतान शुरू कर देंगे।

वहीं खबर ये भी है कि नोटबंदी का असर भी चैनल पर पड़ा है। इसके बिजनेस में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जिसके चलते कंपनी ने अपने शॉपिंग चैनल को कम से कम दो महीने के लिए बंद करने का फैसला किया है। दरअसल इसका बिजनेस मॉडल पेमेंट के लिए कैश-ऑन-डिलीवरी (CoD) पर काफी हद तक निर्भर करता था और जिसकी वजह से सेलिंग में बड़ी गिरावट आई है और इसके बाद अब कंपनी ने यह बड़ा कदम उठाया है।

हालांकि, देशभर के वेंडर्स का दावा है कि चैनल ने इस वर्ष जनवरी के बाद से उनकी बकाया रकम का भुगतान नहीं किया है और इस वजह से कई वेंडर्स ने चैनल को प्रॉडक्ट्स देने से मना कर दिया है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

1 hour ago

टाइम्स नेटवर्क से अलग हुए विक्रम कन्नन

करीब सात साल तक टाइम्स नेटवर्क में काम करने के बाद विक्रम कन्नन ने अब कंपनी से अलग होने का फैसला किया है।

18 hours ago

NDTV के रेवेन्यू हेड गौरव देवानी का इस्तीफा

एनडीटीवी में रेवेन्यू हेड के रूप में काम कर रहे गौरव देवानी ने पद से इस्तीफा दे दिया है। दिसंबर 2023 में नेटवर्क से जुड़े देवानी ने ब्रांडेड कंटेंट और रेवेन्यू आधारित कंटेंट पहल का नेतृत्व किया था।

20 hours ago

NDTV में सिद्धार्थ नरूला की एंट्री, बने रेवेन्यू हेड

एनडीटीवी ने सिद्धार्थ नरूला को एनडीटीवी 24x7 और प्रॉफिट ब्रांड स्टूडियो का रेवेन्यू हेड नियुक्त किया है। मीडिया और डिजिटल क्षेत्र में 25 साल के अनुभव के साथ वे अब कंपनी की रेवेन्यू रणनीति संभालेंगे।

20 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

2 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

2 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

1 hour ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

17 hours ago

जर्मन मीडिया कंपनी Axel Springer खरीदेगी 'टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप', £575 मिलियन में हुई डील

जर्मनी की बड़ी मीडिया कंपनी एक्सल स्प्रिंगर (Axel Springer) ने ब्रिटेन के मशहूर अखबार समूह Telegraph Media Group (TMG) को खरीदने का समझौता कर लिया है।

1 hour ago

जन्मदिन विशेष: रणनीतिक सोच व दमदार ब्रैंडिंग है शुभ्रांशु सिंह की खास पहचान

आज जन्मदिन के मौके पर शुभ्रांशु सिंह को एक अनुभवी मार्केटिंग लीडर के रूप में याद किया जा रहा है। उन्हें ब्रैंड व मार्केटिंग इकोसिस्टम की तेज रणनीतिक सोच रखने वाली प्रमुख आवाजों में गिना जाता है।

1 hour ago