होम / मीडिया फोरम / दिल्ली पुलिस के शहीदों की याद में टीवी शो
दिल्ली पुलिस के शहीदों की याद में टीवी शो
दिल्ली में देश और समाज के मुद्दों पर 20 से ज्यादा प्रोग्राम और आधा दर्जन से ज्यादा टीवी शो...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
दिल्ली में देश और समाज के मुद्दों पर 20 से ज्यादा प्रोग्राम और आधा दर्जन से ज्यादा टीवी शो कर चुके अमर आनंद ने दिल्ली के लोटस टैंपल में दिल्ली पुलिस के लिए एक शाम शहीदों के नाम समारोह आयोजित किया। इस समारोह को टीवी शो के रूप में तैयार किया गया है।इस समारोह में पिछले एक साल दिल्ली में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए 13 पुलिसकर्मियों के परिजनों को समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। दिल्ली पुलिस के आला अफसरों ने दीप जलाकर उनकी शहादत को याद किया।
20 अक्टूबर को शहीदी दिवस की पूर्व संध्या पर एक शाम दिल्ली पुलिस के शहीदों के नाम से आयोजित इस समारोह में दिल्ली पुलिस के शहीद जवानों को गीत संगीत के जरिए याद किया गया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
समारोह में बॉलिवुड की पांच फिल्मों में अपनी गायकी का जौहर दिखा चुकी मंदाकिनी बोरा ने ‘जरा याद करो कुर्बानी…’ के जरिए शहीदों को याद किया और ऑडिटोरियम में मौजूद दर्शकों को भाव विह्वल कर दिया।
गीत संगीत के लिए काम करने वाली संस्था डीएमएस आरोही के कलाकारों के साथ साथ दिल्ली पुलिस इंसेप्क्टर राम मनोहर और उसके परिवार से आए दो बेटियों ज्योति और मानसी ने देशभक्ति के गीत गाए। राम मनोहर ने खुद का लिखा गीत ‘राइजिंग इंडिया…’ गाकर सबका दिल जीत लिया।
वहीं डीएमएस आरोही के संस्थापक पंकज माथुर ने गीत ‘ऐ वतन ऐ वतन…’ गीत के जरिए वतन के लिए वर्दी के समर्पण की याद दिलाई। समारोह में कथक कलाकार शैली यशश्वी ने सुप्रीम कोर्ट के वकील सुमित कुमार की ओर से गाए गए देशभक्ति जिस देश में गंगा बहती है पर अपनी कला पेश की।
दिल्ली पुलिस के साउथ डिस्ट्रिक्ट की ओर से आयोजित इस समारोह में दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर, साउथ आर.पी. उपाध्याय, दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर, नॉर्थ संदीप गोयल, नई दिल्ली रेंज के जॉइंट सीपी अजय चौधरी समेत कई आला अफसर मौजूद रहे।
समारोह की मॉनिटरिंग खुद जॉइंट सीपी साउथ देवेश श्रीवास्तव कर रहे थे। साउथ डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी चिन्मय बिश्वाल, एडिशनल डीसीपी घनश्याम बंसल, एडिशनल डीसीपी हरीश एचपी और युवा आईपीएस एसीपी अनंत मित्तल ने समारोह को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई।
वरिष्ठ टीवी पत्रकार अमर आनंद ने समारोह के कॉन्सेप्ट को तैयार किया और खुद उसकी एंकरिंग भी की। सामाजिक कार्यकर्ता अंजना अंजुम ने एंकरिग ने उनका साथ दिया। समारोह के तकनीकी पहलू के साथ साथ इसको टीवी शो के रूप में तैयार करने की जिम्मेदारी ली जेएंडके 24X7 के पूर्व आरई सीनियर टीवी पत्रकार चंद्रमौलि शर्मा ने। बड़ी संख्या में जवान और आम नागरिक लोटस टैंपल में आयोजित इस समारोह का हिस्सा बने।
तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां-
..
टैग्स दिल्ली पुलिस शहीद