होम /
मीडिया फोरम /
Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात
Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात
मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।
Vikas Saxena
20 hours ago
मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की। कंपनी ने 21 फरवरी 2026 को शेयर बाजार को दी गई सूचना में बताया कि यह जांच 17 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी और 20 फरवरी 2026 को पूरी हो गई।
यह कार्रवाई महाराष्ट्र जीएसटी एक्ट, 2017 की धारा 67 के तहत असिस्टेंट कमिश्नर द्वारा की गई। कंपनी के मुताबिक, जांच के दौरान अधिकारियों ने विभाग को पूरा सहयोग दिया और मांगे गए सभी दस्तावेज, जानकारी और स्पष्टीकरण उपलब्ध कराए।
कंपनी ने साफ कहा है कि इस निरीक्षण में कोई प्रतिकूल टिप्पणी, नियमों का उल्लंघन, डिफॉल्ट या जानकारी छुपाने का मामला सामने नहीं आया है। साथ ही कंपनी ने यह भी बताया कि इस कार्रवाई का उसके वित्तीय नतीजों, रोजमर्रा के कामकाज या अन्य गतिविधियों पर कोई ठोस या बड़ा असर नहीं पड़ा है।
टिप्स फिल्म्स ने यह जानकारी सेबी (लिस्टिंग ऑब्लिगेशन एंड डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट्स) नियम, 2015 के तहत बीएसई और एनएसई को दी है।
टैग्स