होम / मीडिया फोरम / 'जैसे चीन अपनी भाषा को प्रोत्साहन दे रहा है वैसा ही भारत को करना होगा...'
'जैसे चीन अपनी भाषा को प्रोत्साहन दे रहा है वैसा ही भारत को करना होगा...'
समाचार4मीडिय ब्यूरो ।। यूपी के आगरा जिले के पश्चिमपुरी में हिंदी दिवस के मौके पर ग्रामीण विकास संघर्ष समिति ने गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि हिंदी में राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने की क्षमता है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिय ब्यूरो ।।
यूपी के आगरा जिले के पश्चिमपुरी में हिंदी दिवस के मौके पर ग्रामीण विकास संघर्ष समिति ने गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि हिंदी में राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने की क्षमता है।
राजपूत ने आगे कहा कि आज जरूरत है हमारी सरकार को हिंदी का अधिक से अधिक प्रसार करना चाहिए और जैसे कि चीन अपनी भाषा को प्रोत्साहन दे रहा है। वैसे ही भारत देश को अपनी भाषा को प्रोत्साहन देना होगा और जितने भी देश में सरकारी कामकाज होते है वो सब हिंदी में होने चाहिए और हिंदी में उच्च स्तरीय शिक्षा के पाठयक्रम को क्रियान्वित करने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं की अंग्रेजी एक अंतरराष्ट्रीय भाषा है। अंग्रेजी सभी को सीखना चाहिए, लेकिन उसे अपने ऊपर हमें कभी हावी नहीं होने देना है अगर अंग्रेजी हमारी ऊपर हावी हो गयी तो हम अपनी भाषा और संस्कृति सब को नष्ट कर देंगे। इसलिए आज से ही सभी को हिंदी के लिए कोशिशे जारी कर देनी चाहिए।
ग्रामीण विकास संघर्ष समिति के संयोजक डॉ. सुनील राजपूत ने कहा कि अंग्रेजी भाषा की मानसिकता आज हम पर, खासकर हमारी युवा पीढ़ी पर इतनी हावी हो चुकी है कि हमारी अपनी भाषाओं की अस्मिता और भविष्य संकट में है। इसके लिए हमें प्रयास करने होंगे।
विष्णु मुखिया ने कहा कि हिंदी एक जन भाषा है जो कि आगे बढ़ेगी और बताया कि भाषा अपनाने से बढ़ती है। साथ ही कहा कि जिस तरह से अंग्रेजी ने अपने आप में कई भाषाओ के शब्दों का समावेश किया है, ठीक उसी तरह अब समय आ गया है कि हिंदी भाषा को भी स्थानीय भाषा के शब्दों का समावेश करना चाहिए।
इस मौके पर गणमान्य उपस्थित रहे।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स