होम / मीडिया फोरम / जागरण समूह के रेडियो सिटी ने छुआ एक और मील का पत्थर
जागरण समूह के रेडियो सिटी ने छुआ एक और मील का पत्थर
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। रेडियो सिटी ने एक और मील का पत्थर छू लिया है। बॉलिवुड स्टार रितिक रोशन ने कानपुर में रेडियो सिटी 104.8 एफएम स्टेशन लॉन्च किया। बता दें कि रेडियो सिटी के फेज 3 विस्तार का ये पहला चरण है और इस लॉन्च के साथ ही उत्तर प्रदेश के 6 शहरों समेत देशभ
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
रेडियो सिटी ने एक और मील का पत्थर छू लिया है। बॉलिवुड स्टार रितिक रोशन ने कानपुर में रेडियो सिटी 104.8 एफएम स्टेशन लॉन्च किया। बता दें कि रेडियो सिटी के फेज 3 विस्तार का ये पहला चरण है और इस लॉन्च के साथ ही उत्तर प्रदेश के 6 शहरों समेत देशभर में रेडियो नेटवर्क के 39 स्टेशन हो गए हैं।
रितिक ने रेडियो की अहमियत के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि यदि रेडियो ना होता तो हमारी ज़िंदगी में प्रेरणा और मनोरंजन का एक महत्वपूर्ण साधन ना होता। मैं गाड़ी में होता हूं तब भी रेडियो सुनता हूं। रेडियो बिजनेस के लिहाज़ से भी काफी अहम है। इस दौरान जागरण ग्रुप के डायरेक्टर (मार्केटिंग) शैलेष गुप्ता भी माजूद रहे।
रेडियो सिटी का कानपुर स्टेशन 104.8 एफएम 'रग रग में दौड़े सिटी' की आइडियोलॉजी को ध्यान में रखते हुए ‘बब्बर शेर’, ‘लव गुरू’ और ‘म्यूजिक प्रोग्राम्स’ के जरिए कानपुर के लोगों का मनोरंजन करेगा। कानपुर वालों के लिए दशहरे के मौके पर रेडियो सिटी की तरफ से एक दिलचस्प तोहफा भी दिया गया है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स