होम / मीडिया फोरम / जब एक एंकर ने कब्र में की रिपोर्टिंग, फोटो हुई वायरल
जब एक एंकर ने कब्र में की रिपोर्टिंग, फोटो हुई वायरल
<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">पाकिस्तान में समाजसेवी और ईदी फाउंडेशन के संस्थापक अब्दुल सत्तार ईदी का कराची के एक अस्पताल में निधन हो गया। वो 88 साल के थे। जहां उनकी मौत से पाकिस्तान के साथ-साथ पूरी दुनिया में शोक की लहर है वहीं पाकिस्तान के एक चैनल 'एक्सप्रेस न्यूज'(E
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पाकिस्तान में समाजसेवी और ईदी फाउंडेशन के संस्थापक अब्दुल सत्तार ईदी का कराची के एक अस्पताल में निधन हो गया। वो 88 साल के थे। जहां उनकी मौत से पाकिस्तान के साथ-साथ पूरी दुनिया में शोक की लहर है वहीं पाकिस्तान के एक चैनल 'एक्सप्रेस न्यूज'(Express News) ने कुछ ऐसा किया जिसने सभी को चौंका दिया।
दरअसल, पाकिस्तान के टीवी चैनल 'एक्सप्रेस न्यूज' ने ईदी की कब्र से उनकी मौत की रिपोर्टिंग की थी। इस रिपोर्टिंग की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई जिसके बाद ट्विटर पर हैरान कर देने वाले रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ ट्वीट के मुताबिक यह कब्र 25 साल पहले ईदी के गांव में उन्हीं के लिए बनाई गई थी, जिसमें न्यूज एक्सप्रेस के रिपोर्टर ने लेटकर रिपोर्टिंग की है। कुछ ने इस तरह की रिपोर्टिंग पर ही सवाल उठा दिए हैं।
फिलहाल इस मामले की विडियो नहीं मिला है और ना ही इसे प्रमाणित किया गया है।
एक नजर सोशल मीडिया के ट्वीट पर:
Express News reporter reporting while lying in the grave of #AbdulSattarEdhi Is there any media ethics4reporting? pic.twitter.com/TQBzpZNVJv
— Malik Zubair Awan (@ZubairSabirPTI) July 9, 2016
Sab sey pehley Express News par!Reporter reaches Edhi's grave before him. Get this idiot thrown in a mental ward. pic.twitter.com/FTXDgnYeIY — NadeemFarooqParacha (@NadeemfParacha) July 9, 2016
Express news reporter reporting live from Edhi's grave. Sick Pakistani media. pic.twitter.com/Ql0gNbJgC1
— Sheharyar Goraya (@gorayaism) July 9, 2016
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स