होम / मीडिया फोरम / पाकिस्तान से जुड़े इस सवाल को लेकर पत्रकार पर भड़के कपिल देव, सुनाई खरी-खरी...
पाकिस्तान से जुड़े इस सवाल को लेकर पत्रकार पर भड़के कपिल देव, सुनाई खरी-खरी...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। मुंबई में कबड्डी विश्व कप के संवाददाता सम्मेलन में मंगलवार को क्रिकेटर कपिल देव तब एक पत्रकार के सवाल पर नाराज हो गए, जब पत्रकार ने उनसे पाकिस्तान को लेकर एक सवाल पूछ लिया। कपिल देव सम्मेलन में विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
मुंबई में कबड्डी विश्व कप के संवाददाता सम्मेलन में मंगलवार को क्रिकेटर कपिल देव तब एक पत्रकार के सवाल पर नाराज हो गए, जब पत्रकार ने उनसे पाकिस्तान को लेकर एक सवाल पूछ लिया। कपिल देव सम्मेलन में विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित थे।
दरअसल एक पत्रकार ने जब उनसे पूछा कि 7 अक्टूबर से अहमदाबाद में शुरू होने वाले टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए पाकिस्तान को क्यों आमंत्रित नहीं किया गया?
यह सवाल सुनते ही कपिल पत्रकार के इस सवाल पर इस कदर नाराज हो गए कि उन्होंने पत्रकार से कहा, ‘अगर आप हिन्दुस्तानी हो तो आपको यह सवाल ही नहीं पूछना चाहिए। क्या ऐसा सवाल पूछने के लिये यह सही समय है?’
गौरतलब है कि पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान ने रविवार को उरी में पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों के फिदायीन हमले के संदर्भ में यह बात कही। हमले में 17 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स