होम / मीडिया फोरम / NDTV ने दूसरी तिमाही के नतीजे किए घोषित, हुआ यह फायदा
NDTV ने दूसरी तिमाही के नतीजे किए घोषित, हुआ यह फायदा
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। एनडीटीवी (NDTV) ने वित्तीय वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही (Q2’17) के वित्तीय आंकड़े घोषित कर दिए हैं। 30सितंबर 2016 तक की इस तिमाही में ई कॉमर्स वेंचर्स (e-commerce ventures) को मिलाकर ग्रुप के घाटे मे करीब सात करोड़ रुपये की कमी आई है। पिछले साल इसी तिमाही
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। एनडीटीवी (NDTV) ने वित्तीय वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही (Q2’17) के वित्तीय आंकड़े घोषित कर दिए हैं। 30सितंबर 2016 तक की इस तिमाही में ई कॉमर्स वेंचर्स (e-commerce ventures) को मिलाकर ग्रुप के घाटे मे करीब सात करोड़ रुपये की कमी आई है। पिछले साल इसी तिमाही के दौरान कंपनी का earnings before interest, taxes, depreciation and amortization (EBITDA) 11 करोड़ रुपये था, जबकि इस बार यह सिर्फ चार करोड़ रुपये का रहा है। कंपनी का कहना है कि एडवर्टाइजिंग रेवेन्यू बढ़ने के साथ-साथ एनडीटीवी की डिजिटल कंटेंट सहायक कंपनी (NDTV Convergence) की कम लागत से भी (EBITDA) घाटे में कमी आई है। मोबाइल एडवर्टाइजिंग रेवेन्यू में साल दर साल (YoY) 75 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ NDTV Convergence की ग्रोथ साल दर साल 16 प्रतिशत दिखाई गई है। कंपनी का यह भी कहना है कि इसके ई कॉमर्स पोर्टल ‘NDTV Gadgets360.com’ को भी इस तिमाही मे काफी फायदा हुआ है। कंपनी के अनुसार, पहली तिमाही के विपरीत दूसरी तिमाही में इसके रेवेन्यू में 250 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी के अनुसार, यूके में व्युअरशिप के मामले में ‘NDTV 24x7’ के खाते में 56 प्रतिशत शेयर है जबकि शेष 44 में अन्य सभी भारतीय चैनल (हिन्दी अथवा अंग्रेजी) शामिल हैं। इस तिमाही में ग्रुप द्वारा यूके में वर्जिन केबल (Virgin Cable) पर ‘NDTV Spice’ और ‘ NDTV India’ तथा सिंगापुर में सिंग टेल (SingTel) पर ‘NDTV 24x7’ और ‘NDTV India’ की लॉन्चिंग भी की गई थी। कंपनी ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में में अपनी दमदार उपस्थिति के लिए ‘DEN Networks’ से भी हाथ मिलाया है। कंपनी का कहना है कि इस कदम से दो मिलियन घरों में उसकी मौजूदगी दर्ज हो सकेगी। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स