होम / मीडिया फोरम / पढ़िए, क्यों सुर्खियों में है नेशनल जियोग्राफिक मैगजीन का ये विशेषांक...
पढ़िए, क्यों सुर्खियों में है नेशनल जियोग्राफिक मैगजीन का ये विशेषांक...
<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">इन दिनों नैशनल जियोग्राफिक मैगजीन सुर्खियों में है। दरअसल इसकी वजह है उसका कवर पेज। नैशनल जियोग्राफिक ने 'जेंडर रिवॉल्यूशन' विषय पर आधारित जनवरी विशेषांक में पहली बार एक ट्रांसजेंडर की तस्वीर को मैगजीन के कवर पेज पर जगह दी है।</p> <p style
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
इन दिनों नैशनल जियोग्राफिक मैगजीन सुर्खियों में है। दरअसल इसकी वजह है उसका कवर पेज। नैशनल जियोग्राफिक ने 'जेंडर रिवॉल्यूशन' विषय पर आधारित जनवरी विशेषांक में पहली बार एक ट्रांसजेंडर की तस्वीर को मैगजीन के कवर पेज पर जगह दी है।
जनवरी विशेषांक के कवर पर 9 वर्षीय ट्रांसजेंडर लड़की एवरी जैक्सन की तस्वीर छपी है, जो गुलाबी रंग के कपड़े पहने हुए है। यह तस्वीर मैगजीन के फोटोग्राफर रोबिन हेमंड ने खींची है। इस बच्ची के तस्वीर के नीचे लिखा है, ‘मेरे साथ सबसे अच्छी बात यह है कि मैं एक लड़की हूं। अब मुझे लड़के की तरह बर्ताव करने या लड़का साबित करने की जरूरत नहीं है।’
बहरहाल, मैगजीन के इस अंक को लेकर दुनियाभर में तारीफ की जा रही है। 130 साल पुरानी इस प्रतिष्ठित मैगजीन ने पहले भी लैंगिक असमानता का मसला उठाते हुए समाज के सामने कड़वी सच्चाई रखने की बोल्ड कोशिश की है।
मैगजीन के संपादक सुसन गोल्डबर्ग कहते हैं कि हमने इस विषय को समाज की सोच बदलने के लिए चुना। इसमें कई ऐसे लेख हैं जिन्हें वे पढ़कर इंसानी जरूरतों को समझेंगे। इतना ही नहीं, जो बचपन से ट्रांसजेंडर बनना चाहते हैं उनके सामने आ रही मुश्किलों का भी इन लेखों में जिक्र है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स