होम / मीडिया फोरम / फोटो जर्नलिस्ट के साथ बड़े नेता के शो में बदसलूकी...

फोटो जर्नलिस्ट के साथ बड़े नेता के शो में बदसलूकी...

  समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। [caption id="attachment_26498" align="alignright" width="150"]         मोहम्मद मुकीद[/ca

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

 

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

[caption id="attachment_26498" align="alignright" width="150"]         मोहम्मद मुकीद[/caption]

ज़िन्दगी की अनसुलझी पहेलियों के बीच खुद को तलाश करती उम्मीदें, इन उम्मीदों को पूरा करने की ख्वाहिश और इन सबके बीच अकेलेपन से जूझता फोटोजर्नलिस्ट कभी-कभी हताश हो जाता है। वो सिर्फ इसलिए कि कुछ बदलाव नजर नहीं आता।

राहुल गांधी का लखनऊ में शो हिट रहा, तस्वीरें भी आप लोगों ने देख ही ली होंगी। लेकिन इन तस्वीरों को आप तक पहुंचाने वाले फोटोजर्नलिस्ट के साथ कैसा व्यवहार होता है, आप में से किसी ने नहीं पढ़ा होगा। दरअसल हिंदी दैनिक हिन्दुस्तान के फोटोजर्नलिस्ट मोहम्मद मुकीद से राहुल के शो में बदसलूकी का मामला सामने आया है। दरअसल मुकीद जब राहुल गांधी के शो में अपनी ड्यूटीनिभाने के लिए एंट्री कर रहे थे, कि तभी वहां मौजूद पुलिसकर्मी और सेक्योरिटी गार्ड ने रोक लिया। हालांकि फोटोजर्नलिस्ट ने जब उन्हें परिचय दिया तो भी वे नहीं माने और वहां से जाने को कहा और धक्का देते हुए बदसलूकी की।

ऐसा नहीँ है कि ऐसा पहली बार हुआ है, आये दिन मीडियाकर्मियों के साथ ऐसा होता रहता है। लेकिन क्या फर्क पड़ता है, क्योंकि नेताओं को लगता है कि फोटो जर्नलिस्ट ही तो है।

नेताओं के लिए रोड शो का मतलब सिर्फ गाड़ियों पर लदकर हाथ हिलाना होता है, लेकिन उस गाड़ी का दौड़कर पीछा करना इतना आसान नही होता। फेसबुक पर इसे लेकर कई तरह की टिप्पणियां की जा रहीं है। किसी ने लिखा है कि नेताजी का सम्मान कम नहीँ होना चाहिए, चाहे एक फोटो जर्नलिस्ट का आत्म सम्मान चकनाचूर हो जाए।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago

टाइम्स नेटवर्क से अलग हुए विक्रम कन्नन

करीब सात साल तक टाइम्स नेटवर्क में काम करने के बाद विक्रम कन्नन ने अब कंपनी से अलग होने का फैसला किया है।

3 days ago

NDTV के रेवेन्यू हेड गौरव देवानी का इस्तीफा

एनडीटीवी में रेवेन्यू हेड के रूप में काम कर रहे गौरव देवानी ने पद से इस्तीफा दे दिया है। दिसंबर 2023 में नेटवर्क से जुड़े देवानी ने ब्रांडेड कंटेंट और रेवेन्यू आधारित कंटेंट पहल का नेतृत्व किया था।

3 days ago

NDTV में सिद्धार्थ नरूला की एंट्री, बने रेवेन्यू हेड

एनडीटीवी ने सिद्धार्थ नरूला को एनडीटीवी 24x7 और प्रॉफिट ब्रांड स्टूडियो का रेवेन्यू हेड नियुक्त किया है। मीडिया और डिजिटल क्षेत्र में 25 साल के अनुभव के साथ वे अब कंपनी की रेवेन्यू रणनीति संभालेंगे।

3 days ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

4 days ago


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

12 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

10 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

10 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

9 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago