होम / मीडिया फोरम / इम्वा अवॉर्ड 2016: किस-किस पत्रकार का हुआ सम्मान, पढ़ें यहां...

इम्वा अवॉर्ड 2016: किस-किस पत्रकार का हुआ सम्मान, पढ़ें यहां...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पत्रकारों की राष्ट्रीय संस्था ‘इंडियन मीडिया वेलफेयर अशोसिएशन’ ने हर साल की तरह एक बार फिर पत्रकारों को सम्मानित किया। असोसिएशन ने ‘इम्वा अवॉर्ड’ का आयोजन दिल्ली के मावलंकर ऑडिटोरियम में आयोजित किया। बता दें कि असोसिएशन पिछले पांच सालों से इस अवॉर्ड से पत्रकारों को सम्मानित कर रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पत्रकारों की राष्ट्रीय संस्था ‘इंडियन मीडिया वेलफेयर अशोसिएशन’ ने हर साल की तरह एक बार फिर पत्रकारों को सम्मानित किया। असोसिएशन ने ‘इम्वा अवॉर्ड’ का आयोजन दिल्ली के मावलंकर ऑडिटोरियम में आयोजित किया। बता दें कि असोसिएशन पिछले पांच सालों से इस अवॉर्ड से पत्रकारों को सम्मानित कर रहा है। इस प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री नजमा हेपतुल्ला शामिल हुईं। ‘इम्वा अवॉर्ड-2016’ के तहत विभिन्न कैटेगरीज में देश के कई पत्रकारों को सम्मानित किया गया।, जिनमें ‘आजतक’ की अंजना ओम कश्यप को बेस्ट नेशनल एंकर (महिला),  लाइव इंडिया के दिनेश गौतम को बेस्ट नेशनल एंकर (पुरुष), प्रभु चावला को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया है। वहीं इसके साथ, सुधीर चौधरी के डीएनए शो को बेस्ट प्राइम टाइम शो, ए2जेड (A2Z) चैनल के अली अब्बास नकवी को बेस्ट एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी जर्नलिस्ट अवॉर्ड मिला। वहीं दिल्ली एनसीआर का बेस्ट चैनल टोटल टीवी को चुना गया, तो वहीं  ए2जेड न्यूज को बेस्ट बोल्ड चैनल, बेस्ट रीजनल चैनल के लिए समाचार प्लस यूपी/यूके को चुना गया। बेस्ट न्यूज एजेंसी एएनआई (ANI), बेस्ट क्राइम एंकर श्रीवर्धन त्रिवेदी, बेस्ट स्पोर्टस एडिटर इंडिया न्यूज के राजीव मिश्रा, बेस्ट पॉलिटिकल एडिटर मारुफ रजा, बेस्ट अंतरराष्ट्रीय जर्नलिस्ट अखलाक उस्मानी, बेस्ट रिपोर्टिंग अवॉर्ड आशुतोष श्रीवास्तव, बेस्ट इन्वेसटिगेटिव जर्नलिस्ट इंडिया टीवी के फारुक नवाजी, बेस्ट दिल्ली जर्नलिस्ट डीडी न्यूज के गिरिश निशाना को मिला। वहीं एनडीटीवी के मुन्ने भारती को बेस्ट गेस्ट कोऑर्डिनिटेर, न्यूज24 की दिव्या अग्रवाल को बेस्ट यंग जर्नलिस्ट, अफसर आलम को बेस्ट प्रोग्राम कॉर्डिनेटर, आईबीएन7 पर सुहेल नदीम के प्रोग्राम शाबाश इंडिया को बेस्ट प्रोग्राम, बेस्ट क्रिकेटर जर्नलिस्ट चीराग गोठी, बेस्ट उर्दू जर्नलिस्ट शकील हसन शम्शी, बेस्ट एंकर हरियाणा पंजाब सुंदर सोलांकी, बेस्ट यंग पॉलिटिकल एडिटर ममता चतुर्वेदी, बेस्ट रेडियो जॉकी नावेद, बेस्ट प्रोग्राम कैमरामैन जीशान अली, इंडिया टीवी के विजय प्रसाद को बेस्ट कैमरामैन, पंजाब केसरी अश्विनी कुमार को बेस्ट एडिटर (प्रिंट), छपरा, बिहार के कशिश न्यूज के संवाददाता आशुतोष श्रीवास्तव को उत्कृष्ट रिपोर्टिंग के लिए इस पुरस्कार से नवाजा गया। वहीं इसके अलावा कई अन्य पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। बता दें कि इस अवॉर्ड के लिए देश भर से करीब 350 से ज्यादा नॉमिनेशन आए थे, जिसके बाद पूरी असोसिएशन की टीम ने सोच विचार करके इस लिस्ट को फाइनल किया। कार्यक्रम में गायक प्रेम भाटिया, शंकर साहनी, आईपीएस भैरों सिंह, हास्य कलाकार राजीव मल्होत्रा, समेत कई अधिकारी, पत्रकार, समाजसेवी, वकील और समाज की मशहूर हस्तियां शामिल थी।   समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

आयुष मंत्रालय ने वरिष्ठ पत्रकार सिद्धार्थ झा को ITRA जामनगर में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

समाचार4मीडिया से बातचीत में सिद्धार्थ झा ने बताया कि यह संस्थान आयुष नेक्स्ट कम्युनिकेशन नेटवर्क के नाम से एक सैटेलाइट चैनल का प्रसारण करने वाला है, जो आयुष से जुड़े हुए कार्यक्रमों का प्रसारण करेगा।

13 hours ago

इंडिया टीवी के मंच से बोलीं मैथिली ठाकुर: रियलिटी शो में दिल टूटता है

इंडिया टीवी के SHE कॉन्क्लेव में मैथिली ठाकुर ने अपने संघर्ष और सफर की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि परिवार के समर्थन और मेहनत से ही जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलता है।

1 day ago

इंडिया टीवी SHE कॉन्क्लेव: UPSC टॉपर जिनिया अरोड़ा ने की शिरकत

इंडिया टीवी के SHE कॉन्क्लेव में UPSC टॉपर जिनिया अरोड़ा ने अपनी सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि परिवार का सहयोग और अपने पैशन के साथ मेहनत ही सफलता की असली कुंजी है।

1 day ago

भारत एक्सप्रेस कॉन्क्लेव में बोले रवि किशन: लोग चलकर आते हैं, मैं रेंगकर आया

भारत एक्सप्रेस के मेगा कॉन्क्लेव में सांसद और अभिनेता रवि किशन ने अपने संघर्ष और सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि मेहनत, धैर्य और विश्वास से ही सफलता मिलती है।

1 day ago

उपेंद्र राय का बड़ा ऐलान: भारत एक्सप्रेस के साथ फिर शुरू होगा ‘सहारा’

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित कॉन्क्लेव में सीएमडी उपेंद्र राय ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सहारा न्यूज़ नेटवर्क के चैनल दोबारा शुरू होंगे और अखबार भी नए रूप में लौटेगा।

1 day ago


बड़ी खबरें

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स’ के मुख्य अतिथि होंगे महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार

मार्केटिंग और ऐडवर्टाइजिंग जगत के बड़े नामों को सम्मानित करने के लिए ‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ का आयोजन 12 मार्च को मुंबई में किया जाएगा।

14 hours ago

सुधीर चौधरी के मीडिया स्टार्टअप में नौकरी का मौका, जल्द करें अप्लाई

देश के जाने-माने पत्रकार सुधीर चौधरी ने अपने मीडिया वेंचर 'Essprit Productions Pvt Ltd' में प्रतिभाशाली युवाओं के लिए विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं।

9 hours ago

अशोक सिंघल ने ‘आजतक’ में 18 साल लंबी अपनी पारी को दिया विराम

वह जुलाई 2008 में इस न्यूज चैनल से जुड़े थे और बतौर मैनेजिंग एडिटर (पॉलिटिक्स) अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

8 hours ago

@40 साल: मीडिया स्ट्रैटजी को दिशा दे रहे शशि सिन्हा के सफर पर एक नजर

मीडिया इंडस्ट्री के दिग्गज नेता शशि सिन्हा को उनके लगभग चार दशकों लंबे करियर के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

7 hours ago

विनोद थडानी: भारतीय मार्केटिंग इंडस्ट्री में डिजिटल ग्रोथ के मजबूत स्तंभ

कुछ लोग कमरे में आते ही माहौल को रोशन कर देते हैं। लेकिन विनोद थडानी ऐसे शख्स हैं जो पूरी इंडस्ट्री को रोशन कर देते हैं।

9 hours ago