होम / मीडिया फोरम / इन बदलावों के साथ लॉन्च हुआ इंडियन रीडरशिप सर्वे 2016

इन बदलावों के साथ लॉन्च हुआ इंडियन रीडरशिप सर्वे 2016

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।  मीडिया रिसर्च यूजर्स काउंसिल (MRUC) और ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशंस (ABC) के संयुक्त तत्वावधान में गठित द रीडरशिप स्टडीज काउंसिल ऑफ इंडिया (RSCI) ने इंडियन रीडरशिप सर्वे (IRS) 2016 की लॉन्चिंग की घोषणा कर दी है। IRS 2016 के डाटा अगले साल जनवरी से जारी किए जाएंगे और इन्हें प्रत्येक तिमाही

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।  मीडिया रिसर्च यूजर्स काउंसिल (MRUC) और ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशंस (ABC) के संयुक्त तत्वावधान में गठित द रीडरशिप स्टडीज काउंसिल ऑफ इंडिया (RSCI) ने इंडियन रीडरशिप सर्वे (IRS) 2016 की लॉन्चिंग की घोषणा कर दी है। IRS 2016 के डाटा अगले साल जनवरी से जारी किए जाएंगे और इन्हें प्रत्येक तिमाही पर नियमित रूप से अपडेट किया जाएगा। इस बार सर्वे के सैंपल साइज को ऑल इंडिया स्तर पर 40 प्रतिशत बढ़ाया गया है और 91 जिलों व 101 शहरों से कुल 3.30 लाख लोगों से जवाब प्राप्ति का लक्ष्य रखा गया है। IRS 2016 की लॉन्चिंग के बारे में एमआरयूसी (MRUC) के चेयरमैन आई वेंकट ने कहा, ‘प्रिंट मीडिया के लिए इंडियन रीडरशिप सर्वे काफी अहम सर्वे है। डिजिटल क्रांति के बावजूद भारत ऐसे देशों में शामिल है, जहां पर प्रिंट मीडिया लगातार आगे बढ़ रहा है। हमने अपने सभी संबंधित शेयरधारकों के साथ विचार विमर्श के बाद अपने रिसर्ज डिजाइन को अंतिम रूप दिया था और फील्ड वर्क शुरू कर दिया था। देश में आईआरएस को काफी विश्वसनीय माना जाता है और टीम ने यह सुनिश्चित करने के लिए काफी कड़ी मेहनत की कि यह अपने मानकों पर खरा उतरे और लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करे।’ आईआरएस के आंकड़़ों की विश्वसनीयता के लिए टेक्निकल टीम ने अपनी प्रक्रिया को फुलप्रूफ बनाया और अंत में सर्वे की जांच के लिए एक तीसरी पार्टी का सहारा लिया ताकि सर्वे डिजाइन और क्वालिटी कंट्रोल को दोबारा से चेक किया जा सके। सर्वे में टेक्नीक की सहायता से सुरक्षा के मानकों का भी पालन किया गया है। इनके तहत इनमें ट्रैकर भी शामिल किया गया है जो साक्षात्कारदाता की जीपीएस लोकेशन का पता लगाता है, ऑडियो रिकॉर्डिंग बढ़ाई गई है और एड्रेस फार्म को इलेक्ट्रॉनिक तरीके से तैयार किया गया है।   समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

आयुष मंत्रालय ने वरिष्ठ पत्रकार सिद्धार्थ झा को ITRA जामनगर में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

समाचार4मीडिया से बातचीत में सिद्धार्थ झा ने बताया कि यह संस्थान आयुष नेक्स्ट कम्युनिकेशन नेटवर्क के नाम से एक सैटेलाइट चैनल का प्रसारण करने वाला है, जो आयुष से जुड़े हुए कार्यक्रमों का प्रसारण करेगा।

13 hours ago

इंडिया टीवी के मंच से बोलीं मैथिली ठाकुर: रियलिटी शो में दिल टूटता है

इंडिया टीवी के SHE कॉन्क्लेव में मैथिली ठाकुर ने अपने संघर्ष और सफर की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि परिवार के समर्थन और मेहनत से ही जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलता है।

1 day ago

इंडिया टीवी SHE कॉन्क्लेव: UPSC टॉपर जिनिया अरोड़ा ने की शिरकत

इंडिया टीवी के SHE कॉन्क्लेव में UPSC टॉपर जिनिया अरोड़ा ने अपनी सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि परिवार का सहयोग और अपने पैशन के साथ मेहनत ही सफलता की असली कुंजी है।

1 day ago

भारत एक्सप्रेस कॉन्क्लेव में बोले रवि किशन: लोग चलकर आते हैं, मैं रेंगकर आया

भारत एक्सप्रेस के मेगा कॉन्क्लेव में सांसद और अभिनेता रवि किशन ने अपने संघर्ष और सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि मेहनत, धैर्य और विश्वास से ही सफलता मिलती है।

1 day ago

उपेंद्र राय का बड़ा ऐलान: भारत एक्सप्रेस के साथ फिर शुरू होगा ‘सहारा’

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित कॉन्क्लेव में सीएमडी उपेंद्र राय ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सहारा न्यूज़ नेटवर्क के चैनल दोबारा शुरू होंगे और अखबार भी नए रूप में लौटेगा।

1 day ago


बड़ी खबरें

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स’ के मुख्य अतिथि होंगे महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार

मार्केटिंग और ऐडवर्टाइजिंग जगत के बड़े नामों को सम्मानित करने के लिए ‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ का आयोजन 12 मार्च को मुंबई में किया जाएगा।

14 hours ago

सुधीर चौधरी के मीडिया स्टार्टअप में नौकरी का मौका, जल्द करें अप्लाई

देश के जाने-माने पत्रकार सुधीर चौधरी ने अपने मीडिया वेंचर 'Essprit Productions Pvt Ltd' में प्रतिभाशाली युवाओं के लिए विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं।

9 hours ago

अशोक सिंघल ने ‘आजतक’ में 18 साल लंबी अपनी पारी को दिया विराम

वह जुलाई 2008 में इस न्यूज चैनल से जुड़े थे और बतौर मैनेजिंग एडिटर (पॉलिटिक्स) अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

8 hours ago

@40 साल: मीडिया स्ट्रैटजी को दिशा दे रहे शशि सिन्हा के सफर पर एक नजर

मीडिया इंडस्ट्री के दिग्गज नेता शशि सिन्हा को उनके लगभग चार दशकों लंबे करियर के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

7 hours ago

विनोद थडानी: भारतीय मार्केटिंग इंडस्ट्री में डिजिटल ग्रोथ के मजबूत स्तंभ

कुछ लोग कमरे में आते ही माहौल को रोशन कर देते हैं। लेकिन विनोद थडानी ऐसे शख्स हैं जो पूरी इंडस्ट्री को रोशन कर देते हैं।

9 hours ago