होम / मीडिया फोरम / वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया के नाम एक और उपलब्धि हुई दर्ज...

वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया के नाम एक और उपलब्धि हुई दर्ज...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। वरिष्ठ पत्रकार और इंडिया न्यूज के एडिटर-इन-चीफ दीपक चौरसिया को मुंबई में जायंट्स इंटरनेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह अवॉर्ड केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पत्रकारिता में बुलंद मुकाम हासिल करने के चलते दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

वरिष्ठ पत्रकार और इंडिया न्यूज के एडिटर-इन-चीफ दीपक चौरसिया को मुंबई में जायंट्स इंटरनेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह अवॉर्ड केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पत्रकारिता में बुलंद मुकाम हासिल करने के चलते दिया है।

अवॉर्ड मिलने पर दीपक चौरसिया ने कहा कि ऐसे अवॉर्ड से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

बता दें कि जायंट्स इंटरनेशनल अवॉर्ड अलग-अलग फील्ड के नामचीन लोगों को उनकी उपलब्धियों के लिए दिया जाता है। इस साल पत्रकारिता में दीपक चौरसिया को ये अवॉर्ड दिया गया। फिल्म जगत से दीपिका पादुकोण और ऋषि कपूर को यह अवॉर्ड दिया गया।

पिछले कुछ सालों में जिन पत्रकारों ने अपना खास मुकाम बनाया है, उनमें दीपक चौरसिया का नाम प्रमुख है। मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव से निकलकर हिंदी टेलिविजन की पत्रकारिता में एक अलग स्थान बनाने वाले दीपक चौरसिया के प्रशंसकों फेहरिस्त लंबी है। उनके प्रशंसक देश के गांव-गांव तक फैले हुए हैं। मध्य प्रदेश के बड़वानी के एक छोटे से गांव शोन्दवा से निकलकर इंदौर के होल्कर कॉलेज से साइंस की पढ़ाई करने वाले दीपक चौरसिया ने पत्रकारिता की पढ़ाई नई दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) से की। दीपक चौरसिया की लिखने-पढ़ने में कॉलेज के दिनों से ही दिलचस्पी रही है। इंदौर के होल्कर कॉलेज में पढ़ाई के दौरान वहां होने वाली वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में दीपक चौरसिया हमेशा हिस्सा लेते और अपनी अलग ही छाप छोड़ते थे। बी.एस.सी करने के बाद दीपक चौरसिया को देश के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान आईआईएमसी में दाखिला मिल गया। दीपक चौरसिया खुद मानते हैं कि पत्रकारिता उन्हें अंदर से संतुष्टि देती है। अगर वे पत्रकार नहीं होते तो वैज्ञानिक या प्रबंधक होते, लेकिन ये काम उन्हें पसंद नहीं थे। 1992-93 में आईआईएमसी से डिप्लोमा लेने के बाद दीपक चौरसिया ने पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत ‘नवभारत’ अखबार से की। जहां उन्होंने करीब डेढ़ साल तक काम किया। इसके बाद 1995 में ‘न्यूजट्रैक’ में आ गए। न्यूजट्रैक के बाद वे ‘आजतक’ के साथ जुड़ गए। ‘आजतक’ से वे कुछ दिनों के लिए ‘डीडी न्यूज’ भी गए, लेकिन फिर वे ‘आजतक’ लौट आए। दीपक चौरसिया का करियर का सफर यहीं नहीं थमा। ‘आजतक’ के बाद वे ‘स्टार न्यूज’ के साथ जुड़ गए, जो अब ‘एबीपी न्यूज’ के नाम से जाना जाता है और अब वे इंडिया न्यूज में एडिटर-इन-चीफ की भूमिका निभा रहे हैं। दीपक चौरसिया की राजनीतिक रिपोर्टिंग पर जबर्दस्त पकड़ है। हालांकि वे हर विषय की रिपोर्टिंग उतनी ही सहजता से करते हैं जितनी सहजता के साथ वे राजनीति की रिपोर्टिंग करते हैं। दीपक चौरसिया की एंकरिंग को लेकर आलोचना करने वाले भी उन्हें देश के बेहतरीन टेलिविजन रिपोर्टर के तौर पर गिनते हैं।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago

टाइम्स नेटवर्क से अलग हुए विक्रम कन्नन

करीब सात साल तक टाइम्स नेटवर्क में काम करने के बाद विक्रम कन्नन ने अब कंपनी से अलग होने का फैसला किया है।

3 days ago

NDTV के रेवेन्यू हेड गौरव देवानी का इस्तीफा

एनडीटीवी में रेवेन्यू हेड के रूप में काम कर रहे गौरव देवानी ने पद से इस्तीफा दे दिया है। दिसंबर 2023 में नेटवर्क से जुड़े देवानी ने ब्रांडेड कंटेंट और रेवेन्यू आधारित कंटेंट पहल का नेतृत्व किया था।

3 days ago

NDTV में सिद्धार्थ नरूला की एंट्री, बने रेवेन्यू हेड

एनडीटीवी ने सिद्धार्थ नरूला को एनडीटीवी 24x7 और प्रॉफिट ब्रांड स्टूडियो का रेवेन्यू हेड नियुक्त किया है। मीडिया और डिजिटल क्षेत्र में 25 साल के अनुभव के साथ वे अब कंपनी की रेवेन्यू रणनीति संभालेंगे।

3 days ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

4 days ago


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

16 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

14 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

13 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

13 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago