होम / मीडिया फोरम / डीबी डिजिटल ने 2016 के लिए कसी कमर, सक्सेस पार्टी कर मनाया जश्न
डीबी डिजिटल ने 2016 के लिए कसी कमर, सक्सेस पार्टी कर मनाया जश्न
समाचार4मीडिया ब्यूरो दैनिकभास्कर.कॉम समेत कई ऑनलाइन पोर्टल्स का संचालन करने वाली कंपनी दैनिक भास्कर डिजिटल ने 2015 में सफलता की कई नई उंचाइयां प्राप्त की। इस सक्सेस के सेलिब्रेशन के लिए ग्रेटर नोएडा के जेपी ग्रीन्स गोल्फ एंड स्पा रिसोर्ट में कंपनी की ओर से दो दिन की सक्सेस पार्टी रखी गई थी, जहां लगभग 150 एम्पलॉइज ने खूब मस्ती की। इस पार्टी में द
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो
दैनिकभास्कर.कॉम समेत कई ऑनलाइन पोर्टल्स का संचालन करने वाली कंपनी दैनिक भास्कर डिजिटल ने 2015 में सफलता की कई नई उंचाइयां प्राप्त की। इस सक्सेस के सेलिब्रेशन के लिए ग्रेटर नोएडा के जेपी ग्रीन्स गोल्फ एंड स्पा रिसोर्ट में कंपनी की ओर से दो दिन की सक्सेस पार्टी रखी गई थी, जहां लगभग 150 एम्पलॉइज ने खूब मस्ती की। इस पार्टी में दो दिन तक कंपनी के डीएमडी पवन अग्रवाल और सीईओ ज्ञान गुप्ता भी उनके बीच ही रहे।
एम्पलॉइज का फोकस 2016 में भी बना रहे, इसके लिए कई मोटिवेशनल प्रोग्राम भी रखे गए थे। मोबीक्विक की को-फाउंडर उपासना ताकू, कूस के ऑनर मनीष तिवारी और कई बड़ी कंपनीज को लीड कर चुकीं अनीशा मोटवानी को भी इन्वाइट किया। तीनों ने अपनी सफलता की मोटिवेशनल स्टोरी डीबी डिजिटल के एम्पलॉइज के साथ शेयर की। इन सबको बेस बनाते हुए दो दिन के इस पूरे इवेंट का नाम रखा गया था - UNCONVENTION FOCUS 2016.
पहले दिन के एजेंडा के अनुसार प्रोग्राम की शुरुआत कंपनी के सीईओ ज्ञान गुप्ता ने की और फिर डिफरेंट फील्ड के लीडर्स ने अपनी मोटिवेशनल स्टोरीज शेयर कीं। उसके बाद शाम को खेल आधारित एक फन प्रोग्राम रखा गया था, जिसमें सभी एम्पलॉइज ने जमकर मस्ती की। दूसरे दिन के एजेंडा के तहत अलग-अलग जगहों के के एडिटर्स ने ग्रोथ रिपोर्ट पेश की। डिस्कशन के जरिए यह तय किया गया कि 2016 में कंपनी का फोकस किन बातों पर रहेगा, जिससे पिछले साल की तुलना में इस बार भी नई उचाइयों को छुआ जा सके।
सभी डिस्कशन और ग्रोथ रिपोर्ट के बाद शाम को अवॉर्ड फंक्शन आयोजित किया गया, जिसमें उन एम्पलॉइज को अवॉर्ड दिया गया, जिन्होंने पूरे साल आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस किया। यह अवॉर्ड 5 कैटेगरी में रखा गया था : इमर्जिंग स्टार ऑफ द ईयर, डायमंड स्टार ऑफ द ईयर, प्लैटिनम अवॉर्ड ऑफ द ईयर, मैनेजमेंट अवॉर्ड ऑफ द ईयर और बेस्ट टीम ऑफ द ईयर।
टैग्स