होम / मीडिया फोरम / वरिष्ठ पत्रकार दयानंद वत्स को किया गया सम्मानित
वरिष्ठ पत्रकार दयानंद वत्स को किया गया सम्मानित
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पर्यावरण एवं योग सामाजिक सुरक्षा संस्थान के तत्वावधान में रविवार को उत्तर पश्चिम दिल्ली के रोहिणी में सामाजिक सरोकारों से जुडे वरिष्ठ पत्रकार और शिक्षाविद् दयानंद वत्स को सम्मानित किया गया। उन्हें विशिष्ठ सेवा सम्मान से मुख्य अतिथि मेजर जनर
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पर्यावरण एवं योग सामाजिक सुरक्षा संस्थान के तत्वावधान में रविवार को उत्तर पश्चिम दिल्ली के रोहिणी में सामाजिक सरोकारों से जुडे वरिष्ठ पत्रकार और शिक्षाविद् दयानंद वत्स को सम्मानित किया गया। उन्हें विशिष्ठ सेवा सम्मान से मुख्य अतिथि मेजर जनरल सेवानिवृत जी.डी. बख्शी ने सम्मानित किया।
अपने संबोधन में जनरल बख्शी ने कहा कि देश की सेवा और समाज की सेवा को समर्पित लोगों का सम्मान करना राष्ट्र हित में है। आज सीमाओं की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के परिवारों की समुचित देखभाल का दायित्व सरकारों के साथ समाजसेवियों का भी है।
इस अवसर पर राज्यसभा के पूर्व सैकट्री जनरल श्री योगेन्द्र नारायण माथुर भी विशिष्ठ अतिथि के रुप में उपस्थित थे।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स