होम / मीडिया फोरम / अब 'दैनिक जागरण' भी बना करोड़पति...
अब 'दैनिक जागरण' भी बना करोड़पति...
समाचार4मी़डिया ब्यूरो ।। हिंदी अखबार ‘दैनिक जागरण’ ने एक और मील पत्थर छू लिया है और वह फेसबुक की दुनिया में करोड़पति बन गया है, क्योंकि फेसबुक पर इसके फॉलोअर्स की संख्या एक करोड़ के पार हो गई है। दैनिक जागरण समूह ने एक विज्ञप्ति के जरिए दावा किया है कि वे देश का प
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मी़डिया ब्यूरो ।।
हिंदी अखबार ‘दैनिक जागरण’ ने एक और मील पत्थर छू लिया है और वह फेसबुक की दुनिया में करोड़पति बन गया है, क्योंकि फेसबुक पर इसके फॉलोअर्स की संख्या एक करोड़ के पार हो गई है। दैनिक जागरण समूह ने एक विज्ञप्ति के जरिए दावा किया है कि वे देश का पहला न्यूजपेपर समूह है, जिसे फेसबुक पर 1 करोड़ लोगों ने लाइक किया है।
वहीं फेसबुक इंडिया के हेड ऑफ न्यूज पार्टनरशिप्स वरुण गुप्त ने बताया, ‘समाचार कारोबार में दैनिक जागरण एक डिजिटल परंपरा का सृजन कर रहा है। फेसबुक पर दैनिक जागरण को फॉलो करने वाले एक करोड़ से अधिक लोग, मोबाइल फोन या डेस्कटॉप के जरिए समाचार और अन्य सूचनाएं प्राप्त करते हैं। फेसबुक पर सक्रिय लाखों बहुभाषी लोगों के लिए स्टोरी पेश करने की नई तकनीक विकसित कर उसे लागू करने में अग्रणी जागरण न्यू मीडिया से हमें काफी उम्मीदें हैं।’
निरंतर प्यार और समर्थन के लिए जागरण ने सभी प्रशंसकों को ‘धन्यवाद’ दिया।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स