होम / मीडिया फोरम / बड़ी खबर: ZEE मीडिया और नवीन जिंदल के बीच हुई सुलह
बड़ी खबर: ZEE मीडिया और नवीन जिंदल के बीच हुई सुलह
जी मीडिया और कांग्रेस नेता एवं उद्योगपति नवीन जिंदल...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
जी मीडिया और कांग्रेस नेता एवं उद्योगपति नवीन जिंदल के बीच सुलह की खबर सामने आई है। दरअसल, इस खबर की पुष्टि खुद जी मीडिया के मालिक डॉ. सुभाष चंद्रा और नवीन जिंदल ने ट्वीट कर की है।
मीडिया मुगल डॉ. सुभाष चंद्रा ने ट्वीट कर कहा, ‘मुझे खुशी है कि जेएसपीएल (JSPL) और नवीन जिंदल ने जी और उसके संपादकों के खिलाफ दिल्ली पुलिस में छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली एफआईआर वापस ले ली है। इसी तरह से जी भी जेएसपीएल (JSPL) और नवीन जिंदल के खिलाफ सभी शिकायतों और मामलों को वापस लेने पर सहमत हो गया है। नवीन अपनी जिंदगी में खुश रहे हैं मैं इसकी कामना करता हूं।’
वहीं दूसरी नवीन जिंदल ने ट्वीट कर कहा, ‘हमने सभी तरह के मतभेद का समाधान कर लिया है, जो सूचनाओं के गलत संचार की वजह से उत्पन्न हुए थे। सब कुछ पीछे छोड़कर खुश हूं। आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद सुभाष चंद्रा जी।’
समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स