होम / मीडिया फोरम / 'CNN-News18' लाया नया शो 'Reporters Project', होगी ये खासियत
'CNN-News18' लाया नया शो 'Reporters Project', होगी ये खासियत
इन दिनों अधिकांश न्यूज चैनलों पर डिबेट और स्टूडियो शो की बाढ़ सी आई...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
इन दिनों अधिकांश न्यूज चैनलों पर डिबेट और स्टूडियो शो की बाढ़ सी आई हुई है। जिधर देखो, अधिकांश चैनलों पर किसी न किसी मु्द्दे को लेकर डिबेट शो ही छाये रहते हैं। ऐसे में ये टीवी चैनल ग्राउंड रिपोर्टिंग से दूर होते जा रहे हैं। वहीं, आम आदमी से जुड़े मुद्दों अथवा उनकी परेशानियों को वह स्थान नहीं मिल पा रहा है, जो मिलना चाहिए।मौजूदा स्थिति में बदलाव और दर्शकों तक ग्राउंड रिपोर्टिंग पहुंचाने के लिए अंग्रेजी न्यूज चैनल 'CNN-News18' एक नया शो 'रिपोर्टर्स प्रोजेक्ट' (Reporters Project) लेकर आया है। 11 अगस्त को शुरू हुए इस शो के द्वारा चैनल के रिपोर्टर्स देशभर में घूमकर जनता से जुड़े मुद्दों को जानेंगे और धरातल पर उनकी सच्चाई का आकलन करने के साथ ही जनता की भावनाओं से अपने दर्शकों को रूबरू कराएंगे।
ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को इस शो से परिचित कराने के लिए चैनल इसे सप्ताहांत में प्रसारित करेगा। इस शो को प्रत्येक शनिवार को दोपहर डेढ़ बजे और रात साढ़े आठ बजे जबकि रविवार की रात दस बजे प्रसारित किया जाएगा।
टैग्स