होम / मीडिया फोरम / HC में पत्रकार अब कर सकेंगे कानूनी कार्यवाही की कवरेज

HC में पत्रकार अब कर सकेंगे कानूनी कार्यवाही की कवरेज

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। केरल में पत्रकारों को अब अदालत की कानूनी कार्यवाही से नहीं रोका जाएगा। केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मोहन एम. शांतानागौदार से बीती शाम मुलाकात के बात ये जानकारी दी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

केरल में पत्रकारों को अब अदालत की कानूनी कार्यवाही से नहीं रोका जाएगा। केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मोहन एम. शांतानागौदार से बीती शाम मुलाकात के बात ये जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि मुख्य न्यायाधीश ने उन्हें बताया है कि कानूनी कार्यवाही कवर करने के लिए उच्च न्यायालय में मीडियाकर्मियों के प्रवेश पर कोई पाबंदी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में और कोई मुद्दा नहीं है।

19 जुलाई से ही उच्च न्यायालय सहित कई वकीलों ने अदालतों की कानूनी कार्यवाही की खबर लिखने पर मीडिया पर एक तरह से प्रतिबंध लगा रखा है, क्योंकि मीडिया ने एक सरकारी वकील द्वारा एक महिला से कथित रूप से दुर्व्यवहार करने संबंधी खबर प्रकाशित की थी, जिसके बाद नाराज वकीलों के एक समूह का कुछ मीडियाकर्मियों से झगड़ा हो गया था।

गौरतलब है कि मीडिया के एक प्रतिनिधिमंडल ने पांच अक्टूबर को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात करके इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान निकालने का अनुरोध किया था।

आपको बता दें कि जुलाई में कोझीकोड़ जिला अदालत में आइसक्रीम पार्लर मामले की कार्यवाही को कवर करने आए तीन मीडियाकर्मियों को पुलिस ने रोक दिया और वहां से हटा दिया था। इन पत्रकारों का पुलिस थाने तक ले जाया गया था।

पुलिस ने बताया कि पुलिस कार्रवाई कथित तौर पर जिला न्यायाधीश के निर्देशों पर की गई है। पुलिस ने अदालत परिसर से न्यूज चैनल के वाहन को भी हटा दिया था। पुलिस के मुताबिक, उपनिरीक्षक ने कहा था कि न्यायाधीश ने उन्हें अदालत परिसर से मीडियाकर्मियों और उनके वाहनों को हटाने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने कहा, ‘हमने पत्रकारों से माफी मांग ली है।’

अदालत परिसर से हटाए गए मीडियाकर्मी बिनू राज ने कहा कि उन्होंने पुलिस को बताया है कि उन्होंने कोई गलती नहीं की है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘दूसरों के साथ-साथ मुझे भी धक्का मारकर वहां से हटा दिया गया और पुलिस वाहन में पुलिस स्टेशन ले जाया गया।’ मीडियाकर्मियों ने बताया कि कार्यवाही का कवरेज करने से उन्हें वकीलों ने नहीं बल्कि पुलिस दल ने रोका था जिसका नेतृत्व शहर के पुलिस उपनिरीक्षक विमोद कर रहे थे।

बता दें कि बाद में इस घटना के विरोध में मीडियाकर्मियों ने कोझीकोड़ पुलिस आयुक्त कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया था।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago

टाइम्स नेटवर्क से अलग हुए विक्रम कन्नन

करीब सात साल तक टाइम्स नेटवर्क में काम करने के बाद विक्रम कन्नन ने अब कंपनी से अलग होने का फैसला किया है।

2 days ago

NDTV के रेवेन्यू हेड गौरव देवानी का इस्तीफा

एनडीटीवी में रेवेन्यू हेड के रूप में काम कर रहे गौरव देवानी ने पद से इस्तीफा दे दिया है। दिसंबर 2023 में नेटवर्क से जुड़े देवानी ने ब्रांडेड कंटेंट और रेवेन्यू आधारित कंटेंट पहल का नेतृत्व किया था।

2 days ago

NDTV में सिद्धार्थ नरूला की एंट्री, बने रेवेन्यू हेड

एनडीटीवी ने सिद्धार्थ नरूला को एनडीटीवी 24x7 और प्रॉफिट ब्रांड स्टूडियो का रेवेन्यू हेड नियुक्त किया है। मीडिया और डिजिटल क्षेत्र में 25 साल के अनुभव के साथ वे अब कंपनी की रेवेन्यू रणनीति संभालेंगे।

2 days ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

4 days ago


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

3 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

1 hour ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

53 minutes ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

33 minutes ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago