होम / मीडिया फोरम / इस टीवी शो में महिलाओं को आर्थिक रूप से निर्भर बनाने पर हुई चर्चा, ये बड़ी हस्ती भी रहीं मौजूद
इस टीवी शो में महिलाओं को आर्थिक रूप से निर्भर बनाने पर हुई चर्चा, ये बड़ी हस्ती भी रहीं मौजूद
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। देश के प्रमुख अंग्रेजी बिजनेस चैनल ‘BTVi’ ने देश के बड़े निवेशक और शेयर व्यापारी राकेश झुनझुनवाला के साथ ‘Women & Wealth’ पर एक परिचर्चा का आयोजन किया। केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी और ‘बालाजी टेलिफिल्म्स’ की एमडी एकता कूपर ने भी इस परिचर्चा में हिस्सा लिया
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। देश के प्रमुख अंग्रेजी बिजनेस चैनल ‘BTVi’ ने देश के बड़े निवेशक और शेयर व्यापारी राकेश झुनझुनवाला के साथ ‘Women & Wealth’ पर एक परिचर्चा का आयोजन किया। केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी और ‘बालाजी टेलिफिल्म्स’ की एमडी एकता कूपर ने भी इस परिचर्चा में हिस्सा लिया और अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का उद्देश्य अपने कार्यक्षेत्र में सफल महिलाओं को एक मंच पर लाना और उनसे इस टॉपिक पर चर्चा करना था। कार्यक्रम का प्रजेंटर ‘Thomson Reuters’ था और इसका संचालन BTVi के एग्जिक्यूटिव एडिटर सिद्धार्थ जराबी और राधिका बजाज ने किया। इस मौके पर राकेश झुनझुनवाला ने कहा, ‘इस शो का हिस्सा बनकर मुझे काफी खुशी हो रही है। यह मेरी भी जिम्मेदारी बनती है कि मैं ज्यादा से ज्यादा लोगों को अच्छे फाइनेंसियल डिसीजन लेने में हर संभव सलाह दे सकूं।’ चूंकि महिलाएं और पूंजी एक दूसरे की पर्याय है और इसमें साधनों का भी काफी महत्व है। ऐसे में मैं यही सलाह दूंगा कि इस समय मार्केट को ज्यादा समझने की कोशिश न करें क्योंकि मार्केट के लिए यह समय सही नहीं है और इन्वेस्टमेंट में अपना दबदबा बनाए रखें।’ वहीं स्मृति ईरानी का कहना था, ‘मैं BTVi और राकेश झुनझुनवाला की शुक्रगुजार हूं कि जिन्होंने Women and Wealthपर चर्चा के लिए हमें इतना समय दिया। हमें इन्वेस्टमेंट को समझने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों की जरूरत है। आशा है कि महिलाएं इससे आर्थिक रूप से और समृद्ध होंगी और वे खुद के व परिवार के आर्थिक निर्णयों को लेने में सफल हो सकेंगी।’ एकता कपूर का कहना था, ‘ काफी कम उम्र से ही मैं फाइनेंसियल प्लानिंग को लेकर रिस्क उठाने वाली रही हूं। महिलाएं मैनेजमेंट गुरु होती हैं और वे घर और बाहर की जिम्मेदारियों को काफी प्रभावी तरीके से निभाती हैं। पूंजी निर्माण में महिलाएं काफी आगे बढ़ सकती हैं।’ कार्यक्रम के बारे में सिद्धार्थ जराबी ने परिचर्चा में शामिल अतिथियों का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम महिलाओं को एक मंच पर लेकर आए ताकि वे आर्थिक निर्णयों को लेने के बारे में समझ सकें। जराबी ने कहा, ‘मुझे यह बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि आने वाले महीनों में देश के विभिन्न शहरों में इस शो की पहुंच ज्यादा से ज्यादा महिलाओं के बीच होगी, जहां पर वे इस बारे में आपस में बातचीत कर सकेंगी।’ समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स