होम / मीडिया फोरम / जब विज्ञापन से नहीं दबे मीडिया हाउस तो केस दर्ज कर बना रहे है दबाव...
जब विज्ञापन से नहीं दबे मीडिया हाउस तो केस दर्ज कर बना रहे है दबाव...
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को मीडिया पर नियंत्रण का आरोप लगाते हुए ...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को मीडिया पर नियंत्रण का आरोप लगाते हुए बीजेपी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मीडिया को नियंत्रित कर रही है।
केजरीवाल ने यह आरोप भाजपा के एक कार्यकर्ता द्वारा कई संपादकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के बाद लगाया है। भाजपा कार्यकर्ता ने उन पत्रकारों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है जिन्होंने उसके बारे में बताया था कि उसने पार्टी के एक सांसद का पैर धोकर उसी पानी को पिया था।
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव द्वारा साह की शिकायत की एक प्रति साझा करने के बाद केजरीवाल ने ट्विटर के जरिए अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की थी।
So far the BJP was controlling media by controlling advertisers and through money. But now it seems it has decided to file police cases against media if it dares to question shameful acts of its MPs https://t.co/KLoHPcBZaX
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 20, 2018
आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने कहा, अब तक भाजपा विज्ञापन और पैसे के माध्यम से मीडिया को नियंत्रित कर रही थी। मगर अब लगता है कि इसने अपने (भाजपा के) सांसद के शर्मनाक कार्य पर सवाल करने की 'हिम्मत' करने पर मीडिया के खिलाफ मामला दर्ज करने का भी फैसला लिया है।
वहीं दूसरी तरफ, तेजस्वी ने ट्विटर पर लिखा, शर्मनाक कार्य के लिए माफी मांगने के बजाय दुबे (भाजपा सांसद निशिकांत दुबे) धमकी दे रहे हैं और अपने प्रतिनिधि के माध्यम से मीडिया के लोगों को भयभीत कर रहे हैं।
गौरतलब है कि सोमवार से एक विडियो क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें झारखंड के भाजपा कार्यकर्ता पवन कुमार साह को गोड्डा जिले में एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे के पैर को धोकर पीते दिखाया गया है। साह का आरोप है कि उसके बाद पत्रकार उनके पीछे पड़े हुए हैं।
पवन ने कहा कि रोजाना टीवी चैनल के लोग मुझे फोन करते हैं और अपमानजनक बातें करते हैं। वे समाज में उनकी छवि को धूमिल कर रहे हैं जिससे उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है।
टैग्स मीडिया बीजेपी अरविंद केजरीवाल