होम / मीडिया फोरम / हिंदी वेबसाइट ‘शब्दांकन डॉट कॉम’ के संपादक को मिला ये सम्मान
हिंदी वेबसाइट ‘शब्दांकन डॉट कॉम’ के संपादक को मिला ये सम्मान
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हिंदी दिवस (14 सितंबर) को आयोजित एक समारोह में दिल्ली सरकार की हिंदी अकादमी ने भरत तिवारी को भाषा दूत सम्मान से सम्मानित किया। बता दें कि डिजिटल माध्यमों से हिंदी के विकास में योगदान देने वालों को मान्यता देने के लिए यह सम्मान पहली बार शुरू
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हिंदी दिवस (14 सितंबर) को आयोजित एक समारोह में दिल्ली सरकार की हिंदी अकादमी ने भरत तिवारी को भाषा दूत सम्मान से सम्मानित किया। बता दें कि डिजिटल माध्यमों से हिंदी के विकास में योगदान देने वालों को मान्यता देने के लिए यह सम्मान पहली बार शुरू किया गया है।
पेशे से इंटीरियर डिजाइनर भरत तिवारी हिंदी की लोकप्रिय वेबसाइट ‘शब्दांकन डॉट कॉम’ (shabdankan.com) के संपादक है, उन्हें सम्मान स्वरूप प्रतीक चिह्न, प्रमाण पत्र और शॉल प्रदान किया गया। इस मौके पर ‘डिजिटल माध्यमों में हिंदी’ विषय पर गोष्ठी भी हुई, जिसमें उन्होंने शब्दांकन के तीन साल के सफर के बारे में बताते हुए कहा कि मात्र साढ़े तीन वर्ष में शब्दांकन के हिट्स की संख्या साढ़े तेरह लाख पार करना, हिंदी की बढ़ती लोकप्रियता का गवाही देता है।
कार्यक्रम में सात अन्य व्यक्तित्वों को भी इंटरनेट, डिजिटल, सोशल आदि नए माध्यमों से हिंदी को समृद्ध करने के लिए सम्मानित किया गया। ये हैं- आदित्य चौधरी, अशोक चक्रधर, चिराग जैन, इयान वुलफोर्ड (ऑस्ट्रेलिया), राहुल देव, बालेन्दु दाधीच और शैलेश भारतवासी।
समारोह में दिल्ली सरकार के सचिव एनके शर्मा, हिंदी अकादमी की प्रमुख मैत्रेयी पुष्पा, सचिव जीतराम भट्ट और अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स