होम / मीडिया फोरम / पटना में मीडियाकर्मी के बेटे पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर
पटना में मीडियाकर्मी के बेटे पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। बिहार की राजधानी पटना के अगमकुंआ इलाके में बेखौफ बदमाशों ने शनिवार को राष्ट्रीय सहारा के सीनियर फोटोग्राफर पत्रकार इंद्रजीत डे के बेटे आकाश को दिनदहाड़े दुकान में घुसकर गोलियां मार दीं। आकाश को सिर में तीन गोलियां लगी हैं। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे फिलहाल आइसीयू में रखा गया ह
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। बिहार की राजधानी पटना के अगमकुंआ इलाके में बेखौफ बदमाशों ने शनिवार को राष्ट्रीय सहारा के सीनियर फोटोग्राफर पत्रकार इंद्रजीत डे के बेटे आकाश को दिनदहाड़े दुकान में घुसकर गोलियां मार दीं। आकाश को सिर में तीन गोलियां लगी हैं। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे फिलहाल आइसीयू में रखा गया है। घटना के बाद पटना के पत्रकारों में आक्रोश है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पटना में 24 घंटे के अंदर दो लोगों पर हमला किया गया है। गौरतलब है कि शुक्रवार को दीघा पटना रोड में अपराधियों ने डॉ. अफजल अली की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
टैग्स