होम / मीडिया फोरम / ‘अमर उजाला लक्ष्य-2016 स्कॉलरशिप’ के तहत करें आवेदन
‘अमर उजाला लक्ष्य-2016 स्कॉलरशिप’ के तहत करें आवेदन
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हिंदी दैनिक अखबार अमर उजाला ‘अमर उजाला लक्ष्य-2016 स्कॉलरशिप’ के तहत 10 छात्रों को सम्मानित करेगा। यह स्कॉलरशिप 12वीं कक्षा के उन छात्रों के लिए होगी, जो नियमित छात्र के तहत फाइनल एग्जाम में बैठे हों। इसके लिए उन्हीं 10 छात्रों का चयन किया जाएगा, जिन्हें स्कॉलरशिप टेस्ट में सबसे अधिक अंक मिले हों। इ
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हिंदी दैनिक अखबार अमर उजाला ‘अमर उजाला लक्ष्य-2016 स्कॉलरशिप’ के तहत 10 छात्रों को सम्मानित करेगा। यह स्कॉलरशिप 12वीं कक्षा के उन छात्रों के लिए होगी, जो नियमित छात्र के तहत फाइनल एग्जाम में बैठे हों।
इसके लिए उन्हीं 10 छात्रों का चयन किया जाएगा, जिन्हें स्कॉलरशिप टेस्ट में सबसे अधिक अंक मिले हों।
इस स्कॉलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन 27 अप्रैल, 2016 से खुल गए हैं। रजिस्ट्रेशन के दौरान ग्यारवीं कक्षा की मार्कशीट की स्कैन कॉपी सम्मिट करना जरूरी होगा।
बता दें कि इस स्कॉलरशिप में दी जाने वाली राशि 25 हजार रुपए होगी और यह स्कॉलरशिप टेस्ट लखनऊ, कानपुर, बनारस, इलाहाबाद, गोरखपुर, आगरा, अलीगढ़, बरेली, जम्मू और हल्द्वानी के छात्रों लिए होगा।
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 30 अप्रैल, 2016 होगी। रजिस्ट्रेशन के लिए lakshya.amarujala.com पर क्लिक करें।
अधिक जानकारी के लिए आप नीचें पढ़ सकते हैं:
टैग्स