होम / मीडिया फोरम / आकाशवाणी से रिटायर हुए मुख्य हिंदी समाचार वाचक, मिस करेंगे उन्हें श्रोता...

आकाशवाणी से रिटायर हुए मुख्य हिंदी समाचार वाचक, मिस करेंगे उन्हें श्रोता...

आज का दिन खास है क्योंकि एक साल अलविदा कह रहा है और नया साल आने में महज़ कुछ घंटे बाक़ी है! आकाशवाणी परिवार के लिए और इसके श्रोताओं के लिए भी ये दिन अविस्मरणीय है! क्योंकि हिंदी समाचार की जिस बुलंद आवाज़ को आप पिछले लगभग 37 साल से रेडियो पर सुन रहे थे, आज समाचार प्रभात यानि सुबह के बुलेटिन के साथ ही उनका ये पड़ाव समाप्त हुआ। आकाशवाणी के

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

आज का दिन खास है क्योंकि एक साल अलविदा कह रहा है और नया साल आने में महज़ कुछ घंटे बाक़ी है! आकाशवाणी परिवार के लिए और इसके श्रोताओं के लिए भी ये दिन अविस्मरणीय है! क्योंकि हिंदी समाचार की जिस बुलंद आवाज़ को आप पिछले लगभग 37 साल से रेडियो पर सुन रहे थे, आज समाचार प्रभात यानि सुबह के बुलेटिन के साथ ही उनका ये पड़ाव समाप्त हुआ। आकाशवाणी के मुख्य हिंदी समाचार वाचक  अखिल मित्तल जी लगभग 37 वर्षों की सेवा के बाद आज रिटायर हुए। हालाँकि ये उनके जीवन में एक पड़ाव ही है, क्योंकि जो लाखों श्रोता रेडियो सेट पर उनके समाचारों का इंतज़ार करते हैं वो जानते हैं कि सर रेडियो के सितारे हैं जो ब्रॉडकास्टिंग के आसमान में अपनी जगह बदल रहे हैं।
बचपन में रेडियो के जिन कार्यक्रम और लोगों के बारे में सुना करते थे उनमें से ही एक रेडियो पर्सनॅलिटी अखिल सर के सान्निध्य में आकाशवाणी दिल्ली में काम करने का मौका मिला, हालाँकि सर का मार्गदर्शन तो हमेशा मिलेगा लेकिन न्यूज़ रूम में उनकी कमी ज़रूर खलेगी!!
अखिल सर अपने पेशे के अलावा भी शानदार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं, नए लोगों को रेडियो की बारीकियां सिखाना हो या किसी मुश्किल में मदद चाहिए हो, सर सबसे आगे रहते हैं।
यूँ तो फरवरी 1980 में आकाशवाणी नज़ीबाबाद में उद्घोषक के रूप में ये सफ़र शुरू हुआ। 18 जनवरी 1982 में आकाशवाणी शिमला में समाचार सेवा प्रभाग में समाचार वाचक के तौर पर जुड़े और जल्द ही देश की राजधानी दिल्ली पहुंचे। 30 मई 1982 में दिल्ली आकाशवाणी के हिंदी समाचार कक्ष में समाचार वाचक के रूप में आए। ये वो दौर था जब एक से एक बड़े नाम जैसे देवकीनन्दन पाण्डे, इंदु वाही, केके भार्गव रेडियो की दुनिया में स्थापित थे लेकिन अपनी लगन, मेहनत के बल पर जल्द उन्होंने अपनी जगह बनाई।
आकाशवाणी के आलावा भी जापान ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन रेडियो में 1993 से 1996 और 2007 से 2010 तक सेवाएं दी। उन्हें आकाशवाणी के सर्वश्रेष्ठ संपादक का भी पुरुस्कार मिला। और आज मुख्य समाचार वाचक के रूप में सेवानिवृत्त हुए।
सर आपसे एक ही अनुरोध कि आपके अनाड़ी, खिलाड़ी बनने की राह पर हैं बस अपना स्नेह और मार्गदर्शन बनाए रखिएगा!! किसी ने सच कहा है कि बड़े लोगों की अहमियत उनकी अनुपस्थिति में पता चलती है आप उनमें से एक हैं। जीवन की नई पारी के लिए हार्दिक अशेष शुभकामनाएं आदरणीय सर!!
(जागृति शर्मा, समाचार वाचक आकाशवाणी दिल्ली की फेसबुक वॉल से)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाइम्स नेटवर्क से अलग हुए विक्रम कन्नन

करीब सात साल तक टाइम्स नेटवर्क में काम करने के बाद विक्रम कन्नन ने अब कंपनी से अलग होने का फैसला किया है।

16 hours ago

NDTV के रेवेन्यू हेड गौरव देवानी का इस्तीफा

एनडीटीवी में रेवेन्यू हेड के रूप में काम कर रहे गौरव देवानी ने पद से इस्तीफा दे दिया है। दिसंबर 2023 में नेटवर्क से जुड़े देवानी ने ब्रांडेड कंटेंट और रेवेन्यू आधारित कंटेंट पहल का नेतृत्व किया था।

18 hours ago

NDTV में सिद्धार्थ नरूला की एंट्री, बने रेवेन्यू हेड

एनडीटीवी ने सिद्धार्थ नरूला को एनडीटीवी 24x7 और प्रॉफिट ब्रांड स्टूडियो का रेवेन्यू हेड नियुक्त किया है। मीडिया और डिजिटल क्षेत्र में 25 साल के अनुभव के साथ वे अब कंपनी की रेवेन्यू रणनीति संभालेंगे।

18 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

1 day ago

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

2 days ago


बड़ी खबरें

सन टीवी नेटवर्क का बड़ा फैसला, शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड का किया ऐलान

मीडिया कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने अपने शेयरधारकों के लिए इंटरिम डिविडेंड (लाभांश) देने का ऐलान किया है।

16 minutes ago

'जी न्यूज' छोड़ 'न्यूज24' से जुड़े अखिलेश आनंद, संभालेंगे प्राइम टाइम बुलेटिन

'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, टीवी न्यूज की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा अखिलेश आनंद अब एक बार फिर 'न्यूज24' के साथ जुड़ गए हैं।

22 hours ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

15 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

15 hours ago

टीवी टुडे नेटवर्क में स्वतंत्र निदेशक राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा, बोर्ड से हुए अलग

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया है

23 hours ago