होम / मीडिया फोरम / ABP न्यूज ने इन दो ब्लॉगर का किया सम्मान...

ABP न्यूज ने इन दो ब्लॉगर का किया सम्मान...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।  हिंदी न्यूज चैनल एबीपी न्यूज के बेस्ट हिंदी ब्लॉगर अवॉर्ड से फोटोग्राफर, ट्रेवल राइटर और ब्लॉगर डॉ. कायनात काजी और टीवी न्यूज मीडिया के चुनिंदा पत्रकारों में से एक विष्णु शर्मा को सम्मानित किया गया है। डॉ. कायनात काजी जितना अच्छा लिखती हैं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 

हिंदी न्यूज चैनल एबीपी न्यूज के बेस्ट हिंदी ब्लॉगर अवॉर्ड से फोटोग्राफर, ट्रेवल राइटर और ब्लॉगर डॉ. कायनात काजी और टीवी न्यूज मीडिया के चुनिंदा पत्रकारों में से एक विष्णु शर्मा को सम्मानित किया गया है। डॉ. कायनात काजी जितना अच्छा लिखती हैं, उतनी अच्छी फोटोग्राफी भी करती हैं। तो वहीं दूसरी तरफ डेढ़ दशक से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता करने वाले विष्णु शर्मा ने प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों को ही बारीकी से समझा है और उपलब्ध मौकों पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

डॉ. कायनात काजी:

हिंदी साहित्य में पीएचडी करने वाली कायनात एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर हैं। राहगिरी (rahagiri.com) नाम से उनका हिंदी का प्रथम ट्रेवल फोटोग्राफी ब्लॉग है। इसी के लिए एबीपी न्यूज ने उन्हें बेस्ट हिंदी ब्लॉगर का अवॉर्ड दिया है।

एक पत्रकार के रूप में कायनात ‘द संडे इंडियन’ समेत कई मीडिया संस्थानों में भी काम कर चुकी हैं। हालांकि बाद में ट्रैक से हटकर फोटोग्राफी करने लग गईं और अब वे प्रोफेशनल फोटोग्राफर के साथ-साथ एक ब्लॉगर भी हैं।

 डॉ. कायानत काजी एक सोलो फीमेल ट्रैवलर के रूप में महज तीन वर्षों में ही देश-विदेश में करीब 80 हजार किलोमीटर की दूरी नाप चुकी हैं। डॉ. काजी ने अपने भ्रमण के दौरान भारत की विविधता को करीब से देखा और महसूस किया कि इसकी संस्कृति के अनगिनत रंग हैं।   महिला हो या बच्चा, दुख हो या सुख, उत्सव हो या पंरपरा, गांव हो या शहर, दस्तकारी हो या कलाकारी, खानपान हो या जीवन शैली, सभी को उनके कैमरे ने बखूबी कैद किया है।

डॉ. काजी के पास विभिन्न विषयों पर करीब 25 हजार फोटो का कलेक्शन भी है। कायनात को फोटोग्राफी और लेखन के लिए उन्हें कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

कायनात की कई फोटो प्रदर्शनियां लग चुकी हैं। वह एमए भी हैं, एमबीए भी हैं। उन्होंने जागरण इंस्टीट्यूट आफ मॉस कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की भी पढ़ाई की है और कई मीडिया संस्थानों में काम भी कर चुकी हैं। कॉलेज के दिनों में ही उनकी कई कहानियों का आकाशवाणी पर प्रसारण हो चुकी है। जल्दी ही उनका कहानी संग्रह ‘बोगनबेलिया’ भी प्रकाशित होने वाला है। फिलहाल, वह शिव नाडर विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं।

पत्रकार विष्णु शर्मा :

टीवी न्यूज मीडिया के कुछ चुनिंदा पत्रकार ही ऐसे है, जिनके पास अमूमन हर विषय पर जानकारी के साथ-साथ फील्ड में जबर्दस्त नेटवर्किंग भी है। उन्हीं में शामिल है वरिष्ठ पत्रकार विष्णु शर्मा। डेढ़ दशक से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता करने वाले विष्णु शर्मा ने प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों को ही बारीकी से समझा है और उपलब्ध मौकों पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

विष्णु शर्मा इन दिनों इंडिया न्यूज और न्यूजएक्स का संचालन करने वाली कंपनी आईटीवी नेटवर्क के साथ जुड़े हुए हैं। इससे पहले वे न्यूज24 के साथ थे, जहां उन्होंने लगभग 11 वर्षों तक काम किया।

2005 में बीएजी जॉइन करने के बाद विष्णु शर्मा ने शुरुआती सालों में डीडी के लिए ‘खबरें बॉलिवुड की’ शो की पूरी जिम्मेदारी संभाली और उस शो को एक मुकाम तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने कई नवीन प्रयोग करने में कोई गुरेज नही की। जब बीएजी ने न्यूज24 लॉन्च किया, तो वे इसका हिस्सा बने। बॉलिवुड पर उनकी विशेष पकड़ के चलते कंपनी ने बॉलिवुड के पहले खबरिया चैनल ई24 की लॉन्चिंग के लिए उन्हें मुंबई भेजा। दो साल तक मुंबई में काम कर उन्होंने फिर दिल्ली की ओर वापसी की। उसके बाद वे यहां न्यूज24 की इनपुट टीम का हिस्सा बने और सुबह की शिफ्ट के इंचार्ज।

कई विषयों पर कलम चलाने वाले विष्णु शर्मा की जहां एक ओर बॉलिवुड पर पकड़ है, तो दूसरी ओर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) और मोदी सरकार से संबंधित कई ब्रेकिंग न्यूज भी उनके खाते में है। हाल ही में एनडीए सरकार के विस्तार को लेकर उन्होंने मंत्रियों की लिस्ट सबसे पहले शेयर की थी।

टीवी की दुनिया से पहले उन्होंने अखबारी जगत में भी जमकर काम किया है। उन्होंने अमर उजाला के फीचर विभाग के अंतर्गत कई उल्लेखनीय स्टोरीज की। 2000 के शुरुआती दशक में जहां हिंदी अखबार पेज3 कवरेज से दूर रहते थे, ऐसे में उन्होंने अमर उजाला के डेली फीचर पेज ‘हॉट स्पॉट’ के जरिए फिल्म, टीवी, फैशन, लाइफस्टाइल को एक बीट के तौर पर डेवलप किया था।

टेक्नोलॉजी में विशेष रुचि के चलते विष्णु शर्मा ने अमर उजाला में लगातार 5 साल तक आईटी कॉलम वर्चुअल बाइट्स भी लिखा। जब देश में इंटरनेट का उद्भव हुआ था, उस समय उन्होंने दैनिक जागरण के आगरा संस्करण के लिए एक सीरीज लिखकर आमजन को इंटरनेट से रूबरू भी कराया था। व्यंग्य की विधा में भी विष्णु शर्मा हाथ आजमाते रहते हैं। अमर उजाला और हिंदीलोक के लिए उन्होंने कई दिलचस्प व्यंग्य लिखे हैं। स्टार न्यूज के लिए जब बीएजी शेखर सुमन स्टारर शो ‘पोल खोल’ का निर्माण करता था, तो उसकी चुटीली स्क्रिप्टिंग में भी विष्णु शर्मा मदद करते थे।

विष्णु शर्मा ने ‘फोर्थ इडियट’ नाम की एक एनिमेशन फिल्म के लिए डॉयलॉग राइटिंग और दो सॉन्ग भी लिखे थे। इस फिल्म के नरेटर थ्री इडियट्स फेम चतुर यानी ओमी वैद्य थे। हालांकि विधु विनोद चोपड़ा द्वारा आपत्ति जताने के बाद फिल्म रिलीज नहीं हो सकी।

2015 में इतिहास विषय से नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके विष्णु शर्मा पिछले एक साल से अपने हिस्ट्री बेस्ड ब्लॉग का भी संचालन कर रहे है। इतिहास की शख्सियतों और घटनाओं पर आधारित ये ब्लॉग नई पीढ़ी के बीच काफी चर्चित है। बाजीराव मस्तानी पर लिखा उनका ब्लॉग सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था और करीब 50 हजार लोगों ने उसे शेयर किया था, जो बड़ी बात है।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago

टाइम्स नेटवर्क से अलग हुए विक्रम कन्नन

करीब सात साल तक टाइम्स नेटवर्क में काम करने के बाद विक्रम कन्नन ने अब कंपनी से अलग होने का फैसला किया है।

3 days ago

NDTV के रेवेन्यू हेड गौरव देवानी का इस्तीफा

एनडीटीवी में रेवेन्यू हेड के रूप में काम कर रहे गौरव देवानी ने पद से इस्तीफा दे दिया है। दिसंबर 2023 में नेटवर्क से जुड़े देवानी ने ब्रांडेड कंटेंट और रेवेन्यू आधारित कंटेंट पहल का नेतृत्व किया था।

3 days ago

NDTV में सिद्धार्थ नरूला की एंट्री, बने रेवेन्यू हेड

एनडीटीवी ने सिद्धार्थ नरूला को एनडीटीवी 24x7 और प्रॉफिट ब्रांड स्टूडियो का रेवेन्यू हेड नियुक्त किया है। मीडिया और डिजिटल क्षेत्र में 25 साल के अनुभव के साथ वे अब कंपनी की रेवेन्यू रणनीति संभालेंगे।

3 days ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

4 days ago


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

16 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

14 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

13 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

13 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago