होम / मीडिया फोरम / ...सेल्फी लेकर 'आप' कुछ इस तरह दिखा रही है बीजेपी को आईना...

...सेल्फी लेकर 'आप' कुछ इस तरह दिखा रही है बीजेपी को आईना...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में स्वच्छता को लेकर विरोध करने का एक अनोखा अभियान चला रही है। ‘सेल्फी विद कूड़ा’ नाम से चल रहा ये अभियान दो अक्टूबर तक चलेगा। पार्टी का दावा है कि इस अभियान के द्वारा वह सरकार

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में स्वच्छता को लेकर विरोध करने का एक अनोखा अभियान चला रही है। ‘सेल्फी विद कूड़ा’ नाम से चल रहा ये अभियान दो अक्टूबर तक चलेगा।

पार्टी का दावा है कि इस अभियान के द्वारा वह सरकार के स्वच्छता अभियान की पोल खोल रही है।

हरियाणा सरकार की ओर से जो स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, उसकी पोल खोलने के लिए आप सेल्फी विद कूड़ा अभियान चला रही है।

पार्टी अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने रोहतक में विभिन्न स्थानों का दौरा किया और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कूड़े के ढेरों के निकट बैठकर मोबाइल से सेल्फी की।

नवीन जयहिंद ने गांधी कैंप आदि कॉलोनियों में लगे कूड़े के ढेरों पर चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार के राज में महात्मा गांधी के नाम से बसे गांधी कैंप में बीमारियों का न्यौता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि रोहतक के अलावा झज्जर, सोनीपत, पानीपत, करनाल, गुडग़ांव, फरीदाबाद, करनाल, अंबाला, कुरूक्षेत्र, हिसार आदि समेत हरियाणा के सभी जिलों में यह अभियान चलाया गया है।

इस अभियान के दौरान प्रदेश के सभी अस्पतालों, ग्रामीण क्षेत्रों, स्कूलों, धार्मिक स्थलों के आसपास लगे कचरे के ढेरों के साथ सेल्फी लेकर हरियाणा सरकार के सभी मंत्रियों, मुख्यमंत्री के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से टैग की जा रही है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago

टाइम्स नेटवर्क से अलग हुए विक्रम कन्नन

करीब सात साल तक टाइम्स नेटवर्क में काम करने के बाद विक्रम कन्नन ने अब कंपनी से अलग होने का फैसला किया है।

3 days ago

NDTV के रेवेन्यू हेड गौरव देवानी का इस्तीफा

एनडीटीवी में रेवेन्यू हेड के रूप में काम कर रहे गौरव देवानी ने पद से इस्तीफा दे दिया है। दिसंबर 2023 में नेटवर्क से जुड़े देवानी ने ब्रांडेड कंटेंट और रेवेन्यू आधारित कंटेंट पहल का नेतृत्व किया था।

3 days ago

NDTV में सिद्धार्थ नरूला की एंट्री, बने रेवेन्यू हेड

एनडीटीवी ने सिद्धार्थ नरूला को एनडीटीवी 24x7 और प्रॉफिट ब्रांड स्टूडियो का रेवेन्यू हेड नियुक्त किया है। मीडिया और डिजिटल क्षेत्र में 25 साल के अनुभव के साथ वे अब कंपनी की रेवेन्यू रणनीति संभालेंगे।

3 days ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

4 days ago


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

10 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

8 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

8 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

7 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago