होम / मीडिया फोरम / अब यह पीआर कंपनी चमकाएगी 'आप' की छवि...

अब यह पीआर कंपनी चमकाएगी 'आप' की छवि...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। दिल्ली में विज्ञापन पर बेहिसाब खर्च को लेकर विरोधी पार्टियों की आलोचनाओं का सामना कर रही आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने अपनी छवि चमकाने और मीडिया प्रबंधन का ठेका पीआर कंपनी ‘परफेक्ट रिलेशंस’ को दे दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मीडिया सलाहकार अरुणोदय प्रकाश ने हाल ही में यह जानकारी दी। उन्होंने

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। दिल्ली में विज्ञापन पर बेहिसाब खर्च को लेकर विरोधी पार्टियों की आलोचनाओं का सामना कर रही आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने अपनी छवि चमकाने और मीडिया प्रबंधन का ठेका पीआर कंपनी ‘परफेक्ट रिलेशंस’ को दे दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मीडिया सलाहकार अरुणोदय प्रकाश ने हाल ही में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने निजी पब्लिक रिलेशन कंपनी ‘परफेक्ट रिलेशंस’ को मीडिया सलाहकार नियुक्त किया है। खबर है कि परफेक्ट रिलेशन्स को दिल्ली सरकार के सूचना और प्रचार विभाग के 200 करोड़ के बजट से पैसा दिया जाएगा। केजरीवाल सरकार ने पीआर एजेंसी के लिए 4 महीने पहले ही टेंडर जारी किया था। सूत्रों के मुताबिक इसके लिए 5 कंपनियों ने आवेदन किया था। उन्हीं में से दिलीप चेरियन की कंपनी परफेक्ट रिलेशन्स को चुना गया है। माना जा रहा है कि यह एजेंसी वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय स्तर पर केजरीवाल की इमेज सुधारने के अलावा दुनिया भर के बड़े नेताओं से उनकी मुलाकात भी तय करवाएगी। परफेक्ट रिलेशंस की स्थापना वर्ष 1992 में दिल्ली में दिलीप चेरियन और बॉबी केवलरमानी द्वारा की गई थी। वर्तमान में परफेक्ट रिलेशंस के पास कोका कोला, गोदरेज, शॉपर्स स्टॉप, हाइपरसिटी, डिएगो, पिज्जा हट, केएफसी, सफोला, जनरल मिल्स, फ्रैंकलिन टेम्प्लेटन, सेंट-गोबैन और सोनी समेत काफी नामी-गिरामी क्लाएंट हैं। फिलहाल परफेक्ट रिलेशंस के श्रीलंका, नेपाल और बांग्लादेश समेत भारत के 14 शहरों में दफ्तर हैं और करीब 500 लोगों का बड़ा स्टाफ। फिलहाल केजरीवाल सरकार की छवि चमकाने के लिए परफेक्ट रिलेशन्स ने 15 प्रोफेशनल्स की टीम को काम पर लगा दिया है।   समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

इंडिया टीवी के मंच से बोलीं मैथिली ठाकुर: रियलिटी शो में दिल टूटता है

इंडिया टीवी के SHE कॉन्क्लेव में मैथिली ठाकुर ने अपने संघर्ष और सफर की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि परिवार के समर्थन और मेहनत से ही जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलता है।

1 day ago

इंडिया टीवी SHE कॉन्क्लेव: UPSC टॉपर जिनिया अरोड़ा ने की शिरकत

इंडिया टीवी के SHE कॉन्क्लेव में UPSC टॉपर जिनिया अरोड़ा ने अपनी सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि परिवार का सहयोग और अपने पैशन के साथ मेहनत ही सफलता की असली कुंजी है।

1 day ago

भारत एक्सप्रेस कॉन्क्लेव में बोले रवि किशन: लोग चलकर आते हैं, मैं रेंगकर आया

भारत एक्सप्रेस के मेगा कॉन्क्लेव में सांसद और अभिनेता रवि किशन ने अपने संघर्ष और सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने कहा कि मेहनत, धैर्य और विश्वास से ही सफलता मिलती है।

1 day ago

उपेंद्र राय का बड़ा ऐलान: भारत एक्सप्रेस के साथ फिर शुरू होगा ‘सहारा’

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित कॉन्क्लेव में सीएमडी उपेंद्र राय ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सहारा न्यूज़ नेटवर्क के चैनल दोबारा शुरू होंगे और अखबार भी नए रूप में लौटेगा।

1 day ago

भारत एक्सप्रेस कॉन्क्लेव में जुटे राजनीति, अध्यात्म और सिनेमा के बड़े चेहरे

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क की तीसरी वर्षगांठ पर नई दिल्ली के होटल 'द ललित' में राष्ट्रीय कॉन्क्लेव हुआ। इसमें राजनीति, अध्यात्म, सिनेमा और समाज जगत की कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया।

1 day ago


बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

13 hours ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

21 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

10 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

22 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

10 hours ago