होम / मीडिया फोरम / वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप सरदाना की अध्यक्षता में ‘आधारशिला’ ने भारत सरकार से की ये अपील...
वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप सरदाना की अध्यक्षता में ‘आधारशिला’ ने भारत सरकार से की ये अपील...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। वरिष्ठ पत्रकार और जाने-माने फिल्म समीक्षक प्रदीप सरदाना की अध्यक्षता में ‘आधारशिला’ संस्था ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पदम पुरस्कारों में पारदर्शिता लाने के लिए बधाई दी और उनके इस कार्य की सराहना की।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
वरिष्ठ पत्रकार और जाने-माने फिल्म समीक्षक प्रदीप सरदाना की अध्यक्षता में ‘आधारशिला’ संस्था ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पदम पुरस्कारों में पारदर्शिता लाने के लिए बधाई दी और उनके इस कार्य की सराहना की।
इसके साथ ही वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप सरदाना ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को पत्र लिखकर यह अपील भी की है कि अभिनेता दारा सिंह, शम्मी कपूर, जितेंद्र और ऋषि कपूर के साथ अभिनेत्री तनुजा, मुमताज और जूही चावला को पदम पुरस्कारों से सम्मानित किया जाए।
सरदाना ने पत्र के जरिए कहा कि पदम पुरस्कारों के लिए इस साल कुछ ऐसे कलाकारों को भी याद कर लिया जाए जिन्होंने अपनी कला से अपार योगदान दिया है। फिर भी उन्हें अभी तक पदम विभूषण या पदम भूषण तो दूर पदमश्री तक नहीं मिला।
सरदाना ने यह भी लिखा है कि भारत सरकार सन 1954 से 2016 तक कुल 2679 व्यक्तियों को पदमश्री पुरस्कारों से सम्मानित कर चुकी है, लेकिन इन 62 बरसों में बहुत से ऐसे फिल्म कलाकार पदम पुरस्कारों से गौरान्वित होने से रह गए हैं जिन्हें यह सम्मान बहुत पहले मिल जाना चाहिए था।
बता दें कि ‘आधारशिला’ लेखकों,पत्रकारों और कलाकारों की संस्था है, जो 1982 से कला, संस्कृति और कलाकारों को प्रोत्साहित व सम्मानित करने के लिए जुटी है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स