होम / मीडिया फोरम / रेलवे स्टेशन पर कुछ इस तरह एक महिला पत्रकार ने दिखाई दिलेरी...
रेलवे स्टेशन पर कुछ इस तरह एक महिला पत्रकार ने दिखाई दिलेरी...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक बार फिर एक महिला पत्रकार के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। इस मामले में खास बात ये रही है कि पीड़ित महिला पत्रकार ने बहादुरी दिखाते हुए खुद छेड़खानी करनेवाले शख्स को पकड़कर रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया। अब इस मामले में धरे गए आरोपी के ख
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक बार फिर एक महिला पत्रकार के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। इस मामले में खास बात ये रही है कि पीड़ित महिला पत्रकार ने बहादुरी दिखाते हुए खुद छेड़खानी करनेवाले शख्स को पकड़कर रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया। अब इस मामले में धरे गए आरोपी के खिलाफ धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
आरोपी ने महिला पत्रकार के साथ छेड़खानी की घटना उस समय की, जब महिला पत्रकार अपने दफ्तर से घर जाने के लिए सेन्ट्रल लाइन के कुर्ला स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर सात पर थी और ट्रेन में चढ़ते हुए आरोपी ने उनके साथ आपत्तिजनक हरकत की और वहां से भागने लगा। दिलेरी दिखाते हुए महिला पत्रकार भी आरोपी के पीछे भागी और पकड़ लिया, जिसके बाद उसे रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया।
वड़ाला जीआरपी पुलिस की जांच में पता चला कि गिरफ्त में आए आरोपी का नाम अब्दुल बशीर शेख है और पेशे से वह सदर के मनीष मार्केट के सामने घड़ियों को बेचने का काम करता है। फिलहाल छेड़खानी के आरोप में आरोपी के खिलाफ धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स