होम / मीडिया फोरम / ‘नोटबंदी का सच और मीडिया की भूमिका’ पर आज यहां होगी चर्चा...
‘नोटबंदी का सच और मीडिया की भूमिका’ पर आज यहां होगी चर्चा...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। दिल्ली पत्रकार संघ 21 दिसंबर यानी आज एक संगोष्ठी का आयोजन कर रहा है। इस संगोष्ठी का विषय है- ‘नोटबंदी का सच और मीडिया की भूमिका’। यह कार्यक्रम नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में दोपहर 3
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
दिल्ली पत्रकार संघ 21 दिसंबर यानी आज एक संगोष्ठी का आयोजन कर रहा है। इस संगोष्ठी का विषय है- ‘नोटबंदी का सच और मीडिया की भूमिका’।
यह कार्यक्रम नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में दोपहर 3 बजे आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय ऊर्जा, कोयला और अक्षय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय होंगे।
संगोष्ठी की अध्यक्षता आउटलुक हिंदी के प्रधान संपादक आलोक मेहता करेंगे। वहीं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डीडी न्यूज के वरिष्ठ सलाहकार संपादक विजय क्रांति, भारतीय जनसंचार संस्थान के महानिदेशक के.जी. सुरेश, अखिल भारतीय मतदाता संगठन के अध्यक्ष डॉ.रिखब चन्द जैन, इंडियन वुमेन प्रेस कोर की महासचिव अरुणा सिंह, उर्दू दैनिक ‘हमारा समाज’ के मुख्य संपादक डॉ.खालिद अनवर, नेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स के उपाध्यक्ष अश्वनी राणा शामिल होंगे।
विशिष्ट अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में राष्ट्रीय विचार मंच के अध्यक्ष सुनील वशिष्ठ शामिल होंगे।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स