होम / मीडिया फोरम / 'अब यहां खबरों के खरीदार बहुत हैं, झूठ बताने को अब अखबार बहुत है...'

'अब यहां खबरों के खरीदार बहुत हैं, झूठ बताने को अब अखबार बहुत है...'

बृजेश दुबे ।। अब यहां खबरों के खरीदार बहुत हैं बिकती रुह

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

बृजेश दुबे ।।

अब यहां खबरों के खरीदार बहुत हैं

बिकती रुह, जिस्म के जमींदार बहुत हैं

अंधेरों में भटक रही आज की रोशनाई

झूठ बताने को अब अखबार बहुत है

कीमत कोई भी हो मायने नहीं रखती

कलम की जरूरत आखिरकार बहुत है

ठोंकपीट कर हर सौदा पट ही जाता है

उनकी जरूरतों के तलबगार बहुत हैं

मिरे चेहरे पर नकाब अब कई सारे हैं

अच्छे हो बुरे हों मिरे राजदार बहुत हैं

जेहन जमीर में सलवटें भी नहीं पड़ती

मिरे हर काम के अब सत्तार बहुत हैं

उंगलियों को जरा भी शिकन नहीं होती

मिरे लिखे हर्फों के करतार बहुत हैं

कलम की ताकत पर खुदा बना बैठा हूं

हर कदम पे मिरे फरमाबरदार बहुत हैं

(सत्तार - पर्दा डालने वाला या दोष छिपाने वाला),  (करतार- सृष्टि करने वाला)

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago

टाइम्स नेटवर्क से अलग हुए विक्रम कन्नन

करीब सात साल तक टाइम्स नेटवर्क में काम करने के बाद विक्रम कन्नन ने अब कंपनी से अलग होने का फैसला किया है।

3 days ago

NDTV के रेवेन्यू हेड गौरव देवानी का इस्तीफा

एनडीटीवी में रेवेन्यू हेड के रूप में काम कर रहे गौरव देवानी ने पद से इस्तीफा दे दिया है। दिसंबर 2023 में नेटवर्क से जुड़े देवानी ने ब्रांडेड कंटेंट और रेवेन्यू आधारित कंटेंट पहल का नेतृत्व किया था।

3 days ago

NDTV में सिद्धार्थ नरूला की एंट्री, बने रेवेन्यू हेड

एनडीटीवी ने सिद्धार्थ नरूला को एनडीटीवी 24x7 और प्रॉफिट ब्रांड स्टूडियो का रेवेन्यू हेड नियुक्त किया है। मीडिया और डिजिटल क्षेत्र में 25 साल के अनुभव के साथ वे अब कंपनी की रेवेन्यू रणनीति संभालेंगे।

3 days ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

4 days ago


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

20 hours ago

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वेबिनार: मीडिया में AI के सही उपयोग पर विशेषज्ञों की चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक विशेष वेबिनार में मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

18 hours ago

खुद को नया रूप देकर आगे बढ़ेगा इंडियन न्यूज इकोसिस्टम, भविष्य रहेगा मजबूत: हर्ष भंडारी

भारतीय न्यूज इकोसिस्टम में इस हफ्ते चार हफ्तों के लिए TRP को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। इसके बाद कई मीडिया वॉचर्स ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।

17 hours ago

क्या दुनिया वैसी नहीं रहेगी जैसी हम जानते हैं?

मैं जब विज्ञापन इंडस्ट्री में चल रहे बड़े बदलावों की खबरें देख रहा था, तो मेरे मन में एक सवाल आया कि इन बदलावों से क्लाइंट्स को आखिर क्या फायदा होगा।

17 hours ago

पीएम 9 मार्च को पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित, AVGC-क्रिएटर इकोनॉमी पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 मार्च को बजट के बाद आयोजित एक खास वेबिनार को संबोधित करेंगे।

2 days ago