होम / मीडिया फोरम / RSTV पर 2 बजे प्रसारित होगी उपन्यासकार वृंदावनलाल वर्मा पर बनी डॉक्यूमेंट्री
RSTV पर 2 बजे प्रसारित होगी उपन्यासकार वृंदावनलाल वर्मा पर बनी डॉक्यूमेंट्री
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। राज्यसभा टेलिविजन अपने खास कार्यक्रम ‘विरासत’ में इस बार प्रसारित करेगा ऐतिहासिक उपन्यासकार वृंदावनलाल वर्मा पर एक डॉक्यूमेंट्री। यह डॉक्यूमेंट्री शुक्रवार यानी आज दोपहर 2 बजे प्रसारित की जाएगी। राज्यसभ
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
राज्यसभा टेलिविजन अपने खास कार्यक्रम ‘विरासत’ में इस बार प्रसारित करेगा ऐतिहासिक उपन्यासकार वृंदावनलाल वर्मा पर एक डॉक्यूमेंट्री। यह डॉक्यूमेंट्री शुक्रवार यानी आज दोपहर 2 बजे प्रसारित की जाएगी।
राज्यसभा टीवी के कार्यकारी निदेशक, फिल्मकार और वरिष्ठ पत्रकार राजेश बादल के निर्देशन में बनी इस डॉक्यूमेंट्री में वृंदावनलाल वर्मा के व्यक्तित्व और रचनाओं पर समग्रता से प्रकाश डाला गया है। इस डॉक्यूमेंट्री में पहली बार वृंदावनलाल वर्मा से जुड़ी अनेक रोचक और ऐतिहासिक प्रसंगो को उजागर किया गया है।
इस डॉक्यूमेंट्री को बनाने से पहले राजेश बादल ने वृंदावनलाल वर्मा से जुड़ी तमाम पहलुओं पर पूरा शोध किया है।
इससे पहले इस कड़ी में साहिर लुधियानवी, गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर, खुशवंत सिंह, कवि गोपाल दास नीरज, कवि प्रदीप, अमृता प्रीतम, रस्किन बॉण्ड, राजेंद्र माथुर, सुरेंद्र प्रताप सिंह, फणीश्वरनाथ रेणु, जोहरा सहगल, शरद जोशी, गीतकार शैलेंद्र, मजरुह सुल्तानपुरी, दुष्यंत कुमार, भूपेन हजारिका, मीना कुमारी, रामधारी सिंह दिनकर जैसे अनेक हस्तियां शामिल हैं।
फिलहाल वे गजल गायक जगजीत सिंह की जीवनी और गजलों पर एक यादगार डॉक्यूमेंट्री बना रहे हैं जो अनेक कड़ियों में प्रसारित होगा। इसके साथ ही वे महान साहित्यकार प्रेमचंद पर एक फिचर फिल्म बनाने की तैयारी में है।
राज्यसभा टीवी अपनी स्थापना के बाद से ही लगातार साहित्यिक और सांस्कृतिक विषयों और उनसे जुड़ी हस्तियों के माध्यम से खालिस हिन्दुस्तानी परंपरा को दिखाने की कोशिश कर रहा है। इस तरह के कार्यक्रम भी राज्यसभा टीवी ने ही सबसे पहले शुरू किए। साथ ही राज्य सभा टीवी की ये कोशिश है कि अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियों से जुड़ी यादें और उनके कामों को इस तरह के कार्यक्रम के माध्यम से सहेजा जाए ताकि आने वाली पीढ़ी उनके बारे में जान सके। राज्यसभा टीवी अपने कार्यक्रमों के कारण ही काफी कम समय में मीडिया के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स