होम / मीडिया फोरम / राज्यसभा टीवी आज दिखाएगा पत्रकारिता के महानायक एसपी सिंह पर बनी बॉयोपिक
राज्यसभा टीवी आज दिखाएगा पत्रकारिता के महानायक एसपी सिंह पर बनी बॉयोपिक
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। सुरेन्द्र प्रताप सिंह (एसपी सिंह) पत्रकारिता का एक ऐसा महानायक जिसने हिंदी पत्रकारिता को एक नया आयाम दिया। आज एसपी सिंह की पुण्यतिथि है और इस पर राज्यसभा टीवी दोपहर दो बजे अपने कार्यक्रम ‘उनकी नजर, उनका शहर’ प्रसारित करेगा, जिसमें एसपी सिंह
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
सुरेन्द्र प्रताप सिंह (एसपी सिंह) पत्रकारिता का एक ऐसा महानायक जिसने हिंदी पत्रकारिता को एक नया आयाम दिया। आज एसपी सिंह की पुण्यतिथि है और इस पर राज्यसभा टीवी दोपहर दो बजे अपने कार्यक्रम ‘उनकी नजर, उनका शहर’ प्रसारित करेगा, जिसमें एसपी सिंह की बॉयोपिक का प्रसारण किया जाएगा।
दरअसल अपने समय के निर्भीक पत्रकार, संपादक और ‘रविवार’ व ‘आजतक’ के जरिए नए कीर्तिमान गढ़ने वाले भारतीय टेलिविजन के पहले सुपर स्टार सुरेन्द्र प्रताप सिंह के बारे में वर्तमान और आनेवाली पीढ़ी को रूबरू कराने के लिए राज्यसभा टीवी का यह एक प्रयास है। इस कार्यक्रम को राजेश बादल होस्ट करेंगे।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स