होम / मीडिया फोरम / सहारा न्यूज नेटवर्क ने 34 मीडियाकर्मियों को दिखाया बाहर का रास्ता
सहारा न्यूज नेटवर्क ने 34 मीडियाकर्मियों को दिखाया बाहर का रास्ता
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। आर्थिक मुसीबतों में फंसे सहारा न्यूज नेटवर्क से खबर है कि यहां विभिन्न पदों पर कार्यरत लगभग उन 34 लोगों को बीते हफ्ते बाहर को रास्ता दिखा दिया गया है, जिनकी जॉइनिंग तत्कालीन ग्रुप सीईओ व एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय के समय हुई थी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
आर्थिक मुसीबतों में फंसे सहारा न्यूज नेटवर्क से खबर है कि यहां विभिन्न पदों पर कार्यरत लगभग उन 34 लोगों को बीते हफ्ते बाहर को रास्ता दिखा दिया गया है, जिनकी जॉइनिंग तत्कालीन ग्रुप सीईओ व एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय के समय हुई थी।
बताया जा रहा है कि इनमें डिप्टी न्यूज एडिटर से लेकर यूनिट हेड, संपादक, विशेष संवाददाता, प्रमुख संवाददाता आदि पदों पर शामिल मीडियाकर्मी हैं, जिनका कॉन्ट्रैक्ट हर साल रेन्युअल होना था। टर्मिनेट किए गए सभी लोगों को एक महीने का एडवांस चेक और पिंक स्लिप थमा दी गई और जल्द ही सभी को नोड्यूज फॉर्म भरने को कहा गया है।
दरअसल बताया जा रहा है कि इन लोगों टर्मिनेट किए जाने के पीछे प्रबंधन की उपेन्द्र राय से नाराजगी थी, क्योंकि वे अपने कार्यकाल में प्रबंधन से किए वादों को पूरा नहीं कर पाए थे।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स