होम / मीडिया फोरम / रजत शर्मा मामले में 'X' ने दिल्ली हाई कोर्ट में रखा अपना पक्ष, कही ये बात

रजत शर्मा मामले में 'X' ने दिल्ली हाई कोर्ट में रखा अपना पक्ष, कही ये बात

'एक्स' ने हाई कोर्ट के समक्ष दायर अपनी अर्जी में कोर्ट के अंतरिम आदेश को रद्द करने की भी मांग की गई है,

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

'इंडिया टीवी' के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा द्वारा कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मानहानि मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। दरअसल इस मामले में अब सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) ने भी एंट्री ले ली है और उसने दिल्ली हाई कोर्ट में एक अर्जी दायर की है, जिसमें कहा गया है कि कांग्रेस नेताओं द्वारा पोस्‍ट किया गया वीडियो, जिसमें आरोप लगाया गया है कि पत्रकार रजत शर्मा ने कांग्रेस की प्रवक्‍ता रागिनी नायक के खिलाफ अश्‍लील भाषा का इस्‍तेमाल किया, वह न तो फर्जी है और न ही एडिटेड।

'एक्स' ने हाई कोर्ट के समक्ष दायर अपनी अर्जी में कोर्ट के अंतरिम आदेश को रद्द करने की भी मांग की गई है, जिसमें 'एक्स' के साथ-साथ कांग्रेस नेताओं रागिनी नायक, जयराम रमेश और पवन खेड़ा को विवादित वीडियो को हटाने का निर्देश दिया गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'एक्स' ने तर्क दिया है कि वादी के चैनल का अपना रॉ फुटेज, जिसे इस साल 4 जून यानी चुनाव नतीजे वाले दिन लाइव स्ट्रीम किया गया था, इसमें वादी कुछ कहते हुए दिख रहे हैं, यह 'इंडिया टीवी' के अपने यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है। ऐसे में प्लेटफॉर्म पर शेयर वीडियो और इंडिया टीवी द्वारा लाइव स्ट्रीम किए गए फुटेज के बीच तुलना करने पर पता चलता है कि दोनों वीडियो का कंटेंट एक जैसा है। इस प्रकार, पोस्ट में शेयर वीडियो प्रथम दृष्टया वास्तविक है और इंडिया टीवी के अपने यूट्यूब चैनल की लाइव स्ट्रीम से मेल खाता है, जो अभी भी ऑनलाइन उपलब्ध है।' 

वहीं 'बार एंड बेंच' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'एक्स' की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राजशेखर राव ने हाई कोर्ट में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि रजत शर्मा के मुकदमे का पूरा आधार यही है कि उन्होंने नायक के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं किया, लेकिन अगर वीडियो को ध्यान से देखें और ईयरफोन लगाकर सुना जाए तो उन्हें कुछ बुदबुदाते हुए सुना जा सकता है।

वहीं, दूसरी तरफ इस मामले में खुद रजत शर्मा ने 'एक्स' पर ट्वीट कर बताया कि कोर्ट ने कांग्रेस नेताओं रागिनी नायक, जयराम रमेश और पवन खेड़ा को एक बार फिर विवादित वीडियो को हटाने का निर्देश दिया है और ऐसा नहीं करने पर 'एक्स' को इन नेताओं के ट्वीट्स ब्लॉक करने को कहा है। कोर्ट ने ये भी कहा कि कांग्रेस के ये नेता इस डिबेट से संबंधित कोई पोस्ट ना करें जब तक अदालत अंतरिम आदेश पर फैसला नहीं कर लेती।  

बता दें कि इससे पहले 3 जुलाई को दिल्ली हाई कोर्ट ने 'एक्स' को उस आदेश को चुनौती देने के लिए फटकार भी लगाई थी, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार व 'इंडिया टीवी' के एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा द्वारा एक टीवी शो के दौरान कांग्रेस नेता रागिनी नायक के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप वाली पोस्ट को हटाने के लिए कहा गया था।

तब एक्स कॉर्प की ओर से पेश सीनियर एडवोकेट राजशेखर राव ने एक्टिंग चीफ जस्टिस मनमोहन की अध्यक्षता वाली खंडपीठ को बताया कि सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म इस बात से चिंतित है कि एकल न्यायाधीश ने शर्मा के मानहानि के मुकदमे में निषेधाज्ञा आवेदन को एकतरफा स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि एकल न्यायाधीश ने एक्स कॉर्प को कोई नोटिस दिए बिना निषेधाज्ञा आवेदन में अंतिम आदेश पारित कर दिया। उन्होंने कहा कि एक्स कॉर्प इस खेल में शामिल नहीं है लेकिन चिंता इस बात को लेकर है कि एकल न्यायाधीश ने विवादित आदेश कैसे पारित किया।

इस पर एक्टिंग चीफ जस्टिस ने मौखिक रूप से टिप्पणी की कि मध्यस्थ होने के नाते एक्स कॉर्प को न्यायिक आदेश का पालन करना होगा।

खंडपीठ ने कहा कि आप सही हो सकते हैं कि आप तटस्थ मंच हैं और आपका इससे कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन हम मूल और साथ ही अपीलीय पक्ष में यह देख रहे हैं कि डोमेन नेम रजिस्ट्रार और मध्यस्थ आदेशों का पालन करने से इनकार कर रहे हैं। यह न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय प्रवृत्ति बन गई है। यहां तक ​​कि कनाडाई अदालत के आदेशों का भी पालन नहीं किया गया है। 

गौरतलब है कि पिछले महीने ही रजत शर्मा को कानूनी राहत देते हुए दिल्ली हाई कोर्ट के एकल न्यायाधीश ने यह निर्देश दिया था कि कांग्रेस के 3 नेताओं रागिनी नायक, पवन खेड़ा और जयराम रमेश द्वारा उनके खिलाफ पोस्ट किए गए सभी 'एक्स' ट्वीट और यूट्यूब व फेसबुक वीडियो को 7 दिनों के भीतर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया जाए। 

रागिनी नायक ने आरोप लगाया था कि 4 जून को लोकसभा चुनावों की मतगणना के दौरान इंडिया टीवी पर लाइव बहस के समय रजत शर्मा ने उन्हें कथित तौर पर अपशब्द कहे। लेकिन इंडिया टीवी के चेयरमैन ने इसका जोरदार खंडन करते हुए चैनल द्वारा मतगणना के दिन प्रसारित किए गए पूरे वीडियो को पोस्ट किया और रागिनी नायक को यह साबित करने की चुनौती दी कि उन्होंने अपशब्दों का इस्तेमाल किया था।


टैग्स दिल्ली हाई कोर्ट रजत शर्मा एक्स
सम्बंधित खबरें

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

5 hours ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

12 hours ago

‘दैनिक जागरण’ के ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र चंदेल के बेटे के लगन-सगाई समारोह में जुटे राजनेता

प्रदेश और देश के कई जाने-माने नेताओं, अधिकारियों और समाजसेवियों की मौजूदगी में इस समारोह के दौरान सामाजिक और राजनीतिक रिश्तों की मजबूती भी देखने को मिली।

13 hours ago

‘नवभारत टाइम्स’ के पूर्व संपादक मधुसूदन आनंद नहीं रहे

नजीबाबाद (उत्तर प्रदेश) के मूल निवासी मधुसूदन आनंद ने नवभारत टाइम्स से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी और बाद में डॉयचे वेले (जर्मनी) जैसी प्रतिष्ठित मीडिया संस्थाओं के साथ भी जुड़े रहे।

17 hours ago

‘BDO India’ से जुड़ीं हिमिका गांगुली, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

इससे पहले वह तीन साल से ज्यादा समय तक नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड में मार्केटिंग लीड के रूप में कार्यरत थीं।

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

14 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

15 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

8 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

5 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

16 hours ago