होम / मीडिया फोरम / वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की नई किताब पर होगी चर्चा, शामिल होंगी ये शख्सियतें
वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की नई किताब पर होगी चर्चा, शामिल होंगी ये शख्सियतें
पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित और मीडिया जगत में 50 वर्षों से भी अधिक का अनुभव रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता अपनी नई पुस्तक को लेकर लोगों के बीच हाजिर हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित और मीडिया जगत में 50 वर्षों से भी अधिक का अनुभव रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता अपनी नई पुस्तक को लेकर लोगों के बीच हाजिर हैं। उनकी पुस्तक ‘पावर, प्रेस और पॉलिटिक्स‘ के विमोचन और उस पर चर्चा के लिए एक वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है।
यह वेबिनार प्रतिष्ठित संस्थान ‘एक्सचेंज 4 मीडिया‘ द्वारा आयोजित किया जा रहा है। आपको बता दें कि इस वेबिनार का समय 14 अगस्त, 2021 की सुबह 11 बजे रखा गया है, जिसमें आप भी शामिल हो सकते हैं।
इस वेबिनार का संचालन एक्सचेंज4मीडिया के सीनियर एडिटर रुहैल अमीन द्वारा किया जाएगा। इस वेबिनार में वक्ता के तौर पर ‘बिजनेस वर्ल्ड’ और ‘एक्सचेंज4मीडिया’ ग्रुप के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ डॉ. अनुराग बत्रा, ‘नेटवर्क18‘ के एग्जिक्यूटिव एडिटर आनंद नरसिम्हन, ‘मलयाला मनोरमा‘ व ‘द वीक‘ के रेजिडेंट एडिटर सच्चिदानंद मूर्ति और ‘एबीपी न्यूज़‘ की वरिष्ठ पत्रकार रूबिका लियाकत भाग लेंगे।
इस वेबिनार में आलोक मेहता की किताब की पृष्ठभूमि और वर्तमान मीडिया में उसकी प्रासंगिकता को लेकर चर्चा होगी। पंजीकरण के लिए आप यहां पर क्लिक कर सकते हैं।
टैग्स आलोक मेहता बुक लॉन्चिंग प्रेस और पॉलिटिक्स पावर