होम / मीडिया फोरम / जानिए, क्यों अमेरिकी मीडिया ने पीएम मोदी को दी बड़ी कवरेज, की तारीफ भी

जानिए, क्यों अमेरिकी मीडिया ने पीएम मोदी को दी बड़ी कवरेज, की तारीफ भी

पीएम नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन के बीच उज्बेकिस्तान के समरकंद में हुई वार्ता को अमेरिकी मीडिया ने व्यापक कवरेज दी और पीएम मोदी की सराहना की

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन के बीच उज्बेकिस्तान के समरकंद में हुई वार्ता को मुख्यधारा की अमेरिकी मीडिया ने व्यापक कवरेज दी है और पीएम मोदी की सराहना की है। दरअसल, अमेरिकी मीडिया ने रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन को यह बताने के लिए पीएम मोदी की सराहना की है कि यह यूक्रेन में युद्ध करने का समय नहीं है।

अमेरिका के प्रतिष्ठित अखबार ‘द वॉशिंगटन पोस्ट’ ने अपने शीर्षक में लिखा, ‘मोदी ने यूक्रेन में युद्ध के लिए पुतिन को फटकार लगाई’

दैनिक समाचार पत्र ने लिखा, ‘मोदी ने पुतिन को आश्चर्यजनक रूप से सार्वजनिक फटकार लगाते हुए कहा: ‘आधुनिक दौर युद्ध का युग नहीं है और मैंने आपसे इस बारे में फोन पर बात की है’। इसमें कहा गया, ‘इस दुर्लभ निंदा के कारण 69 वर्षीय रूसी नेता सभी पक्षों की ओर से अत्यधिक दबाव में आ गए’।

पुतिन ने मोदी से कहा, ‘मैं यूक्रेन में संघर्ष पर आपका रुख जानता हूं, मैं आपकी चिंताओं से अवगत हूं, जिनके बारे में आप बार-बार बताते रहते हैं। हम इसे जल्द से जल्द रोकने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। दुर्भाग्यपूर्ण रूप से, विरोधी पक्ष यूक्रेन के नेतृत्व ने वार्ता प्रक्रिया छोड़ने का ऐलान किया और कहा कि वह सैन्य माध्यमों से यानी ‘युद्धक्षेत्र में’ अपना लक्ष्य हासिल करना चाहता है। फिर भी, वहां जो भी हो रहा है, हम आपको उस बारे में सूचित करते रहेंगे।’ यह ‘द वॉशिंगटन पोस्ट’ और ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ के वेबपेज की मुख्य खबर थी।  

‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने शीर्षक दिया, ‘भारत के नेता ने पुतिन को बताया कि यह युद्ध का दौर नहीं है’ उसने लिखा, ‘बैठक का लहजा मित्रवत था और दोनों नेताओं ने अपने पुराने साझा इतिहास का जिक्र किया। मोदी के टिप्पणी करने से पहले पुतिन ने कहा कि वह यूक्रेन में युद्ध को लेकर भारत की चिंताओं को समझते हैं।’ समाचार पत्र ने कहा, ‘मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग की यूक्रेन के हमले के बाद पुतिन के साथ पहली आमने-सामने की बैठक के एक दिन बाद टिप्पणियां कीं। चिनपिंग ने रूसी राष्ट्रपति की तुलना में अधिक शांत लहजा अपनाया और अपने सार्वजनिक बयानों में यूक्रेन के जिक्र से बचने की कोशिश की।’


टैग्स नरेंद्र मोदी अमेरिकी मीडिया पीएम मोदी तारीफ पुतिन
सम्बंधित खबरें

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

1 hour ago

‘दैनिक जागरण’ के ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र चंदेल के बेटे के लगन-सगाई समारोह में जुटे राजनेता

प्रदेश और देश के कई जाने-माने नेताओं, अधिकारियों और समाजसेवियों की मौजूदगी में इस समारोह के दौरान सामाजिक और राजनीतिक रिश्तों की मजबूती भी देखने को मिली।

2 hours ago

‘नवभारत टाइम्स’ के पूर्व संपादक मधुसूदन आनंद नहीं रहे

नजीबाबाद (उत्तर प्रदेश) के मूल निवासी मधुसूदन आनंद ने नवभारत टाइम्स से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी और बाद में डॉयचे वेले (जर्मनी) जैसी प्रतिष्ठित मीडिया संस्थाओं के साथ भी जुड़े रहे।

6 hours ago

‘BDO India’ से जुड़ीं हिमिका गांगुली, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

इससे पहले वह तीन साल से ज्यादा समय तक नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड में मार्केटिंग लीड के रूप में कार्यरत थीं।

21 hours ago

इस बड़े पद पर अब ‘Napptix’ से जुड़ीं मधुरिमा भट्टाचार्य

गेमिंग विज्ञापन कारोबार बढ़ाने पर रहेगा फोकस, Lemma और BBC समेत कई कंपनियों में निभा चुकी हैं अहम भूमिका

21 hours ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

3 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

5 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

5 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

1 hour ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

1 hour ago