होम / मीडिया फोरम / उत्तराखंड कॉन्क्लेव में उपेन्द्र राय ने पर्यटन को बताया राज्य की बड़ी ताकत, कही ये बात

उत्तराखंड कॉन्क्लेव में उपेन्द्र राय ने पर्यटन को बताया राज्य की बड़ी ताकत, कही ये बात

देहरादून में 13 मार्च को आयोजित ‘उत्तराखंड: उन्नति की ओर’ कॉन्क्लेव में ‘भारत एक्सप्रेस’ के सीएमडी उपेन्द्र राय का कहना था कि सरकार बढ़िया काम कर रही है, चुनौतिया हमेशा रहेंगी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

‘भारत एक्सप्रेस’ (Bharat Express) न्यूज नेटवर्क की ओर से 13 मार्च को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में ‘उत्तराखंड: उन्नति की ओर’ कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सीएमडी उपेन्द्र राय का कहना था, ’प्रधानमंत्री जो कहते हैं डबल इंजन की सरकार, उसका असर भी देखने को मिल रहा है। परफॉर्मेंस भी चुनौती है। उत्तराखंड के जितने भी मंत्री आए, सबने अपनी बातों को बहुत ही संजीदगी के साथ रखा। उत्तराखंड कई कारणों से महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसकी सीमा का बड़ा हिस्सा चीन और नेपाल से मिलता है।’

कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड की खासियतों और समस्याओं के बारे में उपेन्द्र राय का कहना था, ‘उत्तराखंड वो राज्य है, जहां पर ब्रिटेन की पूरी आबादी के बराबर फ्लोटिंग पॉपुलेशन है। इस राज्य को नेशनल ब्यूटी के मामले में जम्मू कश्मीर के बाद दूसरे नंबर पर रखा जाता है। इसके पोटेंशियल को भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पहचाना है और उस पर लगातार काम हो रहे हैं।’

इसके साथ ही उपेन्द्र राय का यह भी कहना था, ‘एक और ध्यान देने वाली बात ये है कि कई बार प्रकृति साथ नहीं देती। 13 जून के बाद से जिस तरह से जलवायु परिवर्तन का सामना उत्तराखंड कर रहा है, वो भी बहुत गहरा कंसर्न है। जिस तरह से भूस्खलन की घटनाएं बढ़ रही हैं, जमीन के अंदर दरार बढ़ रही है, जिस तरह से बादल यहां फटते हैं और हजारों करोड़ की संपत्ति स्वाहा हो जाती है, जिस तरह से जून में यहां पर कितने लोगों की मौत हुई, इसे स्पष्ट नहीं किया जा सकता ये सब जलवायु परिवर्तन के कारण हो रहा है। सरकार बढ़िया काम कर रही है, चुनौतिया हमेशा रहेंगी। चुनौतियां देश के सामने भी हैं।’

सीएमडी उपेन्द्र राय ने चीन से भारत की अर्थव्यवस्था की तुलना करते हुए कहा कि दोनों देशों की अर्थव्यवस्था में बड़ा अंतर है। उन्होंने कहा कि एक समय चीन काफी पिछड़ा था। इसके अलावा उन्होंने कई उदाहरण देते हुए भारत की प्रगति और इसकी प्रगतिशील विचारधारा को भी बताया। उत्तराखंड की पवित्र भूमि का जिक्र करते हुए उपेन्द्र राय का यह भी कहना था कि यहां का हर पांचवां आदमी सेना से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कई क्षेत्रों में उत्तराखंड की तरक्की की तारीफ भी की।

इसके साथ ही पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उपेन्द्र राय ने कहा कि वह​ इतने बड़े परफॉर्मर हैं कि अगर उनके नेतृत्व में कोई परफॉर्म नहीं कर पाया तो वो चल नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि यहां के सारे मंत्रियों में यह देखने को मिला। उन्होंने टूरिज्म को उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत बताया। कार्यक्रम में उन्होंने कई अनछुए पहलुओं पर चर्चा की, जो कि समाज और देश को विकास की राह पर ले जाती है।

राज्य के लोगों की सुरक्षा को लेकर उपेन्द्र राय ने डीजीपी से पूछा यह सवाल:  उपेन्द्र राय ने सुरक्षा से जुड़े एक अहम मुद्दे पर डीजीपी अभिनव कुमार से एक सवाल भी पूछा। उपेन्द्र राय ने पूछा, ‘उत्तराखंड की एक पहचान टूरिज्म है, यहां कई सारे ब्यूरोक्रेट्स आते हैं। इसके अलावा एजुकेशन का भी यह बहुत बड़ा हब है। दिल्ली जैसे शहर से बहुत बड़ी तादाद में लोग यहां सेकेंड होम बनाकर रह रहे हैं। उनकी भी सुरक्षा की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है. वहीं इन लोगों का एक विश्वास भी आप पर होगा उनके लिए आप कैसे काम करते हैं?’

इस सवाल के जवाब में डीजीपी कुमार ने कहा, ‘यहां की जनसंख्या करीब सवा करोड़ है। वहीं, यहां आने वालों को जो आंकड़ा है, वह तकरीबन 7 करोड़ का है। हम निरंतर सरकार के सहयोग से काम कर रहे हैं। हर पुलिस फोर्स में जैसा कि आप जानते हैं स्टाफ का अभाव रहता है। हम उसे युद्धस्तर पर भरने की कोशिश कर रहे हैं। आने वाले छह महीने में हमारी कोशिश रहेगी कि इसको प्राथमिकता पर भरा जाए।’

इसके साथ ही उनका यह भी कहना था, ‘प्रधानमंत्री मोदी ने स्मार्ट पुलिसिंग का मंत्र दिया था, उसी के अनुरूप हम टेक्नोलॉजी का उपयोग करके बेहतर रिजल्ट देने की कोशिश कर रहे हैं। जैसे आने वाले दिनों में ड्रोन की बेहतर टेक्नोलॉजी आ गई है, उसका और एआई का उपयोग करके हम काम कर रहे हैं।’


टैग्स उपेन्द्र राय भारत एक्सप्रेस उत्तराखंड कॉन्क्लेव
सम्बंधित खबरें

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

2 hours ago

‘दैनिक जागरण’ के ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र चंदेल के बेटे के लगन-सगाई समारोह में जुटे राजनेता

प्रदेश और देश के कई जाने-माने नेताओं, अधिकारियों और समाजसेवियों की मौजूदगी में इस समारोह के दौरान सामाजिक और राजनीतिक रिश्तों की मजबूती भी देखने को मिली।

4 hours ago

‘नवभारत टाइम्स’ के पूर्व संपादक मधुसूदन आनंद नहीं रहे

नजीबाबाद (उत्तर प्रदेश) के मूल निवासी मधुसूदन आनंद ने नवभारत टाइम्स से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की थी और बाद में डॉयचे वेले (जर्मनी) जैसी प्रतिष्ठित मीडिया संस्थाओं के साथ भी जुड़े रहे।

7 hours ago

‘BDO India’ से जुड़ीं हिमिका गांगुली, मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

इससे पहले वह तीन साल से ज्यादा समय तक नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड में मार्केटिंग लीड के रूप में कार्यरत थीं।

22 hours ago

इस बड़े पद पर अब ‘Napptix’ से जुड़ीं मधुरिमा भट्टाचार्य

गेमिंग विज्ञापन कारोबार बढ़ाने पर रहेगा फोकस, Lemma और BBC समेत कई कंपनियों में निभा चुकी हैं अहम भूमिका

22 hours ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

5 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

6 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

6 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

2 hours ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

2 hours ago