होम / मीडिया फोरम / नहीं रहे विज्ञापन जगत की जानीमानी हस्ती गर्सन दा कुन्हा

नहीं रहे विज्ञापन जगत की जानीमानी हस्ती गर्सन दा कुन्हा

करीब 92 वर्षीय कुन्हा ने शुक्रवार को मुंबई में अंतिम सांस ली।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

विज्ञापन की दुनिया में जाना-माना नाम, थिएटर कलाकार और समाजसेवी गर्सन दा कुन्हा (Gerson Da Cunha) का निधन हो गया है। करीब 92 वर्ष की आयु में उन्होंने शुक्रवार को मुंबई में आखिरी सांस ली। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कुन्हा ने ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ (पीटीआई) के साथ एक पत्रकार के रूप में अपना करियर शुरू किया। फिर वह विज्ञापन, थिएटर, सरकार और फिर यूनिसेफ से जुड़े रहे, जिस कारण उन्हें ब्राजील सरकार द्वारा 'ऑर्डर ऑफ रियो ब्रैंको' के पदक से सम्मानित किया गया। कुन्हा चुनौतियों से कभी पीछे नहीं हटे।

एडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री में अपने करीब 25 साल के सफर के दौरान कुन्हा ने लिंटास (Lintas) का नेतृत्व किया, जो उस समय के विज्ञापन बिजनेस में काफी बड़ा नाम था। वह AGNI (एक्शन फॉर गुड गवर्नेंस एंड नेटवर्किंग इन इंडिया) सहित समाजसेवा से जुड़े कई प्लेटफार्म्स से जुड़े रहे, जिसकी स्थापना उन्होंने खुद की थी।

कुन्हा के निधन के बारे में वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने एक ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में राजदीप सरदेसाई ने लिखा है, ‘गर्सन दा कुन्हा, जिन्होंने मुंबई के सबसे अच्छे महानगरीय अतीत का प्रतिनिधित्व किया, का निधन हो गया है। विज्ञापन/थिएटर/फिल्मी आदमी, इन सबसे बढ़कर वह एक अच्छे इंसान थे। वर्ष 92-93 दंगों के दौरान मुंबईवासियों को संकट के दौरान दी गई मदद को कभी नहीं भूलेंगे।’


टैग्स निधन श्रद्धांजलि गर्सन दा कुन्हा
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

1 day ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

1 day ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

2 days ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

2 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

2 hours ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

2 hours ago

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

2 hours ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

2 hours ago