होम / मीडिया फोरम / एनडीटीवी के मंच से बोले तेजस्‍वी यादव- बिहार देश का सबसे युवा राज्‍य

एनडीटीवी के मंच से बोले तेजस्‍वी यादव- बिहार देश का सबसे युवा राज्‍य

बिहार की युवा पीढ़ी का जिक्र करते हुए तेजस्‍वी यादव ने कहा, मुझे लगता है कि मैं देश का सबसे युवा 'लीडर ऑफ अपोजिशन' हूं और बड़ी जिम्‍मेदारी हमारे कंधों पर है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago

एनडीटीवी अपने प्रमुख इवेंट 'युवा कॉन्क्लेव 2025' के छठे संस्करण का आयोजन आज, 26 मार्च 2025 को नई दिल्ली में कर रहा है। यह एक दिन का ऊर्जावान और विचारोत्तेजक मंच होगा, जहां देश के प्रतिष्ठित वक्ता, नेता और युवा लीडर्स भारत के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे।

बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्‍वी यादव ने 'एनडीटीवी युवा- यूथ फॉर चेंज' कॉन्क्लेव में कहा कि भारत सबसे युवा देश है और देश में बिहार सबसे युवा राज्‍य है। बिहार में 25 साल से नीचे की उम्र की आबादी लगभग 58 प्रतिशत है। बिहार ज्ञान और मोक्ष की धरती रही है.

बिहार के युवा हर क्षेत्र में फिर चाहे, आईपीएस हों, इंजीनियर हों, डॉक्‍टर्स हों देश को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। बिहार की युवा पीढ़ी का जिक्र करते हुए तेजस्‍वी यादव ने कहा, 'मुझे लगता है कि मैं देश का सबसे युवा 'लीडर ऑफ अपोजिशन' हूं और बड़ी जिम्‍मेदारी हमारे कंधों पर है।

लगभग 13-14 करोड़ लोगों की आवाज बनना, उनकी आवाज सदन हो या सड़क वहां उठाना, उन्‍हें न्‍याय दिलाना, ये हमारी जिम्‍मेदारी है। लेकिन दुख की बात है कि बिहार नीति आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, बेरोजगारी, पलायन, गरीबी हो, उसमें काफी फिसड्डी है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

23 hours ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

1 day ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

2 days ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

34 minutes ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

47 minutes ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

56 minutes ago

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

1 hour ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

1 hour ago