होम / मीडिया फोरम / पुलित्जर अवॉर्ड लेने न्यूयॉर्क जा रहीं सना इरशाद मट्टू की यात्रा पर लगी रोक
पुलित्जर अवॉर्ड लेने न्यूयॉर्क जा रहीं सना इरशाद मट्टू की यात्रा पर लगी रोक
पुलित्जर अवॉर्ड (Pulitzer Prize) लेने न्यूयॉर्क जा रहीं सना इरशाद मट्टू को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विदेश यात्रा करने से रोक दिया गया
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
कश्मीरी फोटो जर्नलिस्ट सना इरशाद मट्टू एक बार फिर सुर्खियों में बनी हुईं हैं। दरअसल, पुलित्जर अवॉर्ड (Pulitzer Prize) लेने न्यूयॉर्क जा रहीं सना इरशाद मट्टू को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विदेश यात्रा करने से रोक दिया गया।
सना ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनके पास यूएस का लीगल वीजा और टिकट था, इसके बावजूद उन्हें इंटरनेशनल ट्रैवल करने से रोका दिया गया। उन्होंने आगे कहा कि ऐसा उनके साथ दूसरी बार किया गया। विदेश यात्रा से क्यों रोका गया, इस बारे में उन्हें कोई कुछ भी बताने को राजी नहीं है।
सना के मुताबिक, जब वह न्यूयॉर्क जाने के लिए इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर जरूरी इमिग्रेशन काउंटर से क्लियरेंस के लिए पहुंची, तो वहां बिना कुछ बताए उनके बोर्डिंग पास को रद कर दिया गया।
सना ने दावा किया कि पिछले चार महीनों में यह दूसरी बार है, जब उन्हें विदेश यात्रा पर जाने से रोका गया है। जुलाई में भी उन्हें विदेश जाने से रोक दिया गया था। तब भी उन्हें कारण नहीं बताया गया था। उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले जो हुआ उसके बाद कई अधिकारियों से संपर्क करने के बावजूद मुझे कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। पुरस्कार समारोह में शामिल होना मेरे लिए बड़ा अवसर था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जम्मू कश्मीर पुलिस की ओर से सना पर लगाई गई पाबंदियों के कारण उन्हें एयरपोर्ट पर रोका गया है।
28 वर्षीय सना को समाचार एजेंसी रॉयटर्स के लिए कोविड-19 महामारी से जुड़ी कवरेज के वास्ते पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें सोमवार को दिल्ली से न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरनी थी।
टैग्स पुलित्जर अवॉर्ड न्यूयॉर्क सना इरशाद मट्टू इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट यात्रा पर रोक