होम / मीडिया फोरम / नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार और ‘The Week’ मैगजीन के जम्मू-कश्मीर ब्यूरो चीफ तारिक भट
नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार और ‘The Week’ मैगजीन के जम्मू-कश्मीर ब्यूरो चीफ तारिक भट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके परिवार ने बताया कि भट सुबह बेहोश हो गए और उन्हें तुरंत नजदीकी एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 months ago
वरिष्ठ कश्मीरी पत्रकार और ‘द वीक’ (The Week) मैगजीन के जम्मू-कश्मीर ब्यूरो प्रमुख तारिक भट का निधन हो गया है। करीब 54 वर्षीय तारिक भट ने मंगलवार को अंतिम सांस ली। भट के परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके परिवार ने बताया कि भट सुबह बेहोश हो गए और उन्हें तुरंत नजदीकी एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
तारिक भट की पार्थिव देह को श्रीनगर के दलगेट क्षेत्र में उनके पैतृक कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
भट ने वर्ष 1997 में ‘इंडियन एक्सप्रेस’ से पत्रकारिता की शुरुआत की और बाद में वीकली मैगजीन ‘द वीक’ से जुड़ गए, जिसके साथ वह करीब 24 वर्षों तक जुड़े रहे।
भट के निधन पर राजनीतिक और पत्रकार जगत ने शोक व्यक्त किया है औऱ दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी है।
टैग्स