होम / मीडिया फोरम / नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार शशिभूषण द्विवेदी, मीडिया जगत में छोड़ गए सूनापन

नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार शशिभूषण द्विवेदी, मीडिया जगत में छोड़ गए सूनापन

कथाकार व वरिष्ठ पत्रकार शशिभूषण द्विवेदी का आकस्मिक निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब छह बजे हृदय गति रुक जाने के कारण उनका निधन हुआ

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

कथाकार व वरिष्ठ पत्रकार शशिभूषण द्विवेदी का आकस्मिक निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब छह बजे हृदय गति रुक जाने के कारण उनका निधन हुआ। वे सिर्फ 45 वर्ष के थे और ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ समूह की पत्रिका ‘कादम्बिनी’ में वरिष्ठ उप संपादक थे।

जानकार बता रहे हैं कि पहले वे लंबे समय तक बीमार रहे थे, लेकिन इन दिनों वे पूरी तरह स्वस्थ थे और सामान्य तरीके से जीवन जी रहे थे। द्विवेदी के परिवार में केवल पत्नी हैं। दो साल पहले ही उनका कथा संग्रह 'कहीं कुछ नहीं' राजकमल प्रकाशन से प्रकाशित हुआ था।

26 जुलाई 1975 को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में जन्मे शशिभूषण द्विवेदी की कहानी की कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। लेखन में उनके योगदान के लिए उन्हें 'ज्ञानपीठ नवलेखन पुरस्कार', 'सहारा समय कथा चयन पुरस्कार', और 'कथाक्रम कहानी पुरस्कार' से नवाजा जा चुका है। 

'एक बूढ़े की मौत', 'कहीं कुछ नहीं', 'खेल', 'खिड़की', 'छुट्टी का दिन' और 'ब्रह्महत्या' जैसी कहानियों से हिंदी कथा साहित्य को समृद्ध करने वाले कथाकार शशिभूषण द्विवेदी के आकस्मिक निधन से साहित्य जगत में शोक की लहर है। फेसबुक पर कई लोगों ने उनके साथ बीते पलों को यादकर उन्‍हें श्रद्धांज‍लि अर्पित की।   

 


टैग्स शशिभूषण द्विवेदी
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

2 days ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

2 days ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

2 days ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

3 days ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

3 days ago


बड़ी खबरें

DNPA कॉन्क्लेव 2026: ग्लोबल लीडर्स ने AI के असर व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर की चर्चा

डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने हिस्सा लिया और तेजी से बदलते डिजिटल दौर में पत्रकारिता के भविष्य पर खुलकर चर्चा की।

9 minutes ago

DNPA कॉन्क्लेव 2026: टेक्नोलॉजी और रेगुलेशन के दौर में डिजिटल मीडिया का नया रोडमैप

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) की चेयरपर्सन और मनोरमा ऑनलाइन की सीईओ मरियम मैमन मैथ्यू ने गुरुवार को DNPA कॉन्क्लेव की शुरुआत की।

40 seconds ago

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

22 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

20 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

20 hours ago